{"_id":"63818a872d40aa2352561e65","slug":"donald-trump-not-tweeting-even-after-the-ban-is-lifted-musk-said-grave-mistake-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्विटर पर बैन हटने के बाद भी ट्रंप ने नहीं किया एक भी ट्वीट, मस्क करेंगे डेसैंटिस का समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्विटर पर बैन हटने के बाद भी ट्रंप ने नहीं किया एक भी ट्वीट, मस्क करेंगे डेसैंटिस का समर्थन
Sat, 26 Nov 2022 09:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:14 AM IST
सार
मस्क ने कहा, ट्रंप के ट्वीट न करने से उन्हें कोई समस्या नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद ट्विटर ने एक बड़ी गलती को सुधार लिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, ट्विटर औऱ एलन मस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकांउट से बैन हटे करीब एक सप्ताह हो रहा है। इसके बाद भी ट्रंप ने ट्विटर पर एक भी ट्वीट नहीं किया है। इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, ट्विटर चीफ एलन मस्क का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई समस्या नहीं है कि पूर्व राष्ट्रपति मस्क ने एक भी ट्वीट नहीं किया है। उधर, मस्क ने स्पष्ट किया है कि 2024 के अमेरिकी चुनाव में वे फ्लोरिडा के रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसैंटिस का समर्थन करेंगे, यदि वह चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, लेखक टिम यंग ने ट्विटर पर एलन मस्क को टैग करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, एलन मस्क ट्रंप को ट्विटर पर वापस लाए एक सप्ताह हो गया है, और उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है। वामपंथी इसे संभाल नहीं सकते।
विज्ञापन
ट्विटर ने बड़ी गलती को सुधारा
टिम यंग के सवाल के जवाब में मस्क ने कहा, ट्रंप के ट्वीट न करने से उन्हें कोई समस्या नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद ट्विटर ने एक बड़ी गलती को सुधार लिया है। उन्होंने कहा, एक मौजूदा राष्ट्रपति का खाता बैन करने से आधे अमेरिका का विश्वास ट्विटर पर कम हो गया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर जो बाइडन को लेकर अपनी राय रखी। ट्रंप ने कहा, कहा, 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प की जगह उन्होंने जो बाइडन को वोट दिया था। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति पद के लिए ओबामा और बाइडन का समर्थक था। इसलिए ट्रंप के बजाय मैंने बाइडन को वोट दिया।
विज्ञापन
22 महीने बाद हटा था बैन
बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के बाद कैपिटल हिल पर भड़की हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया था। हालांकि, एक सप्ताह पहले एलन मस्क ने उनके खाते को बहाल करने के लिए एक पोल का सहारा लिया, जिसमें ट्रंप के खाते को बहाल करने के पक्ष में करीब 51 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसके बाद ट्विटर ने ट्रंप के खाते पर से बैन हटा लिया था।
राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का नहीं, डेसैंटिस का करेंगे समर्थन
एलन मस्क ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति चुनाव 2024 में वे डोनाल्ड ट्रंप का नहीं बल्कि फ्लोरिड के रिपब्लिक गर्वनर रॉन डेसैंटिस का समर्थन करेंगे। एक ट्विटर यूजर ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा था। जवाब में मस्क ने कहा कि यदि डेसैंटिस 2024 के अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए खड़े होंगे तो वे उनका समर्थन करेंगे। ट्रंप ने पिछले हफ्ते चुनाव में अपनी दावेदारी का एलान किया है।