फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump may be acquitted from Impeachment

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की अंतिम सुनवाई के लिए बहस शुरू, बरी होने की उम्मीद

Mon, 03 Feb 2020 11:52 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump may be acquitted from Impeachment
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग। - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई के लिए अंतिम बहस सोमवार को शुरू हो गई, इस बहस के बाद उनके बरी हो जाने की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग मुकदमे के लिए नए गवाहों और दस्तावेजों को पेश करने वाले डेमोक्रेट पार्टी के प्रस्ताव को मामूली अंतर से खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट सांसदों ने नए गवाहों को पेश करने की अनुमति मांगी थी ताकि पूर्व एनएसए बोल्टन की यूक्रेन की मदद रोकने के संबंध में गवाही कराई जा सके। लेकिन विपक्ष के इस प्रस्ताव पर रोक के लिए 51 मत पड़े जबकि पक्ष में 49 मत डाले गए। 100 सदस्यों वाली सीनेट में रिपब्लिकनों के पास 53 और डेमोक्रेटों के पास 47 सीटें हैं। डेमोक्रेट्स को व्हाइट हाउस से ट्रम्प को हटाने के लिए 67 मतों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इसके बाद सीनेट के अगले सप्ताह की शुरुआत में ट्रम्प को आरोपों से बरी करने की संभावना है। ट्रम्प का चार फरवरी को अपना तीसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ (दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिया वार्षिक संबोधन) देने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अमेरिका के मित्र राष्ट्र यूक्रेन पर जो बिडेन के खिलाफ जांच शुरू करने की घोषणा करने का दबाव बनाने के आरोप में दिसंबर में महाभियोग की कार्रवाई शुरू की गई थी।

बिडेन आयोवा कॉकस के उम्मीदवारों में शामिल हैं। कॉकस डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार का चयन करता है और यह चुनावी प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत होती है।
 

बोल्टन की गवाही को उत्सुक थे डेमोक्रेट

डेमोक्रेट पार्टी के सांसद पूर्व अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन को सुनने के लिए उत्सुक थे, जिन्होंने अपनी आगामी पुस्तक में दावा किया है कि ट्रंप ने निजी तौर पर उनसे यूक्रेन को सैन्य मदद रोकने के लिए कहा था। ऐसा इसलिए ताकि यूक्रेन को ट्रंप के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की जांच करने के लिए बाध्य किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed