{"_id":"5c775c26bdec22736514a573","slug":"donald-trump-kim-jong-un-meeting-in-vietnam-trump-says-not-in-hurry-for-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किम के पास ऐतिहासिक मौका' कहने के बाद ट्रंप ने कहा- 'मुझे कोई जल्दबाजी नहीं'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'किम के पास ऐतिहासिक मौका' कहने के बाद ट्रंप ने कहा- 'मुझे कोई जल्दबाजी नहीं'
Thu, 28 Feb 2019 09:27 AM IST
अमर शर्मा
एएफपी, हनोई
एएफपी, हनोई
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप-किम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ महीने पहले अपनी पिछली बैठक में हुई वार्ता को आगे बढ़ाने के मकसद से बृहस्पतिवार को हनोई में वार्ता के लिए लगातार दूसरे दिन बैठक की।
दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में पहली ऐतिहासिक बैठक हुई थी। विश्लेषकों का कहना है कि हनोई में उनकी दूसरी बैठक में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप किसी भी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं जगाना चाहते और इसी लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है।"
उन्होंने कहा कि परिणाम लंबे समय में मिलेंगे।
ट्रंप ने किम के साथ मेट्रोपोल होटल में बैठक करने से पहले कहा, "हम देखेंगे कि क्या होगा। कोई जल्दबाजी नहीं है। हम उचित समझौता करना चाहते हैं।"
वहीं किम ने "कुछ बड़ा हासिल करने, अंतत: अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ" कोशिश करने की बात कही।
दोनों नेता बैठक करने के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
ट्रंप बृहस्पतिवार शाम को वियतनाम से रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि किम देश की यात्रा पूरी करने के बाद इस सप्ताहांत में रवाना होंगे।