फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump, Joe Biden and Kamala Harris offers Diwali greetings to Hindus

डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन और कमला हैरिस ने भारतीयों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

Sun, 15 Nov 2020 12:25 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Sun, 15 Nov 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump, Joe Biden and Kamala Harris offers Diwali greetings to Hindus
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन और नई चुनी गईं उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुनिया भर के भारतीयों व हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। ट्रंप ने कहा कि रोशनी के इस त्योहार में दोस्त, पड़ोसी और आपके प्रियजन मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, अंधेरे पर रोशनी और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय के रूप में इसे मनाते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


उन्होंने अपने संदेश में कहा- इस दिन हर घर, मंदिर और कार्यस्थलों में दीये जलाए जाते हैं। जब अमेरिका में दिवाली पर दीये जलाए जाते हैं तो हमारा देश धार्मिक रूप से आजाद देश के रूप में चमकता है। प्रथम अमेरिकी महिला और मैं अमेरिका और दुनिया भर में दिवाली मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, लाखों हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध आज रोशनी का त्योहार मना रहे हैं। जिल बाइडन और मैं सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। दुआ करता हूं कि आपका नया साल उम्मीदों, खुशियों और समृद्धि से भरपूर हो। साल मुबारक। 

  

वहीं, कमला हैरिस ने अपने संदेश में कहा  - हैप्पी दिवाली और साल मुबारक। डग एमोफ और मैं हर किसी को सुरक्षित, स्वस्थ और खुशियों भरे नए साल की शुभकामना देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed