{"_id":"5f501029f047e1063506f453","slug":"donald-trump-is-first-choice-of-40-percent-of-voters-while-47-percent-will-vote-for-joe-biden-us-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप 40 फीसदी मतदाताओं की पहली पसंद, 47 फीसदी जो बिडेन को करेंगे वोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप 40 फीसदी मतदाताओं की पहली पसंद, 47 फीसदी जो बिडेन को करेंगे वोट
Thu, 03 Sep 2020 03:05 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Donald trump and joe biden
- फोटो : ANI
अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार को जारी ताजा राष्ट्रीय सर्वे में 40 फीसदी लोगों ने मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप में अपना विश्वास जताया, जबकि 47 फीसदी पंजीकृत मतदाताओं ने कहा कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी बिडेन के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सर्वे में बिडेन पिछले तीन सप्ताह से राष्ट्रपति ट्रंप पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी बढ़त कुछ कम जरूर हुई है। सर्वे में अधिकतर अमेरिकी नागरिक अपराध को देश के लिए सबसे बड़ी समस्या के रूप में नहीं देखते।
विज्ञापन
वहीं, ज्यादातर लोग अमेरिका में पुलिस बर्बरता के खिलाफ शुरू हुए नस्ल विरोधी प्रदर्शनों से सहानुभूति रखते हैं। भले ही राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना संक्रमण को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं देते, लेकिन 78 फीसदी लोग अब भी इस महामारी को बढ़े खतरे को रूप में देखते हैं।
विज्ञापन