अमेरिका: फर्स्ट लेडी मेलेनिया बोलीं- भारत यात्रा को लेकर मैं और ट्रंप बेहद उत्साहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मेलेनिया ने ट्वीट किया कि इस महीने के अंत में अहमदाबाद और नई दिल्ली की यात्रा के लिए उत्सुक हूं। उनकी भारत यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मानाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
Thank you @narendramodi for the kind invitation. Looking forward to visiting Ahmedabad & New Dehli later this month. @POTUS & I are excited for the trip & to celebrate the close ties between the #USA & #India. https://t.co/49LzQPiVLf
— Melania Trump (@FLOTUS) February 12, 2020
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं, भारत और अमेरिका के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं। मेलेनिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को बेहद खास बताया था।
मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा था कि भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी। गौरतलब है कि ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलेनिया ट्रंप के 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आने को लेकर बहुत खुश हूं, हमारे माननीय अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा बहुत ही खास है और यह भारत-अमेरिका मित्रता को और मजबूत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।
बता दें कि 24 और 25 फरवरी को वह नई दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे। जहां वे ह्यूस्टन में हाउडी मोदी जैसे एक इवेंट को संबोधित करेंगे और भारतीय-अमेरिकी लोगों से संवाद करेंगे। ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापारिक और रक्षा सौदों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।