फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Hush money trial case Former Hope Hicks testimony in court

Donald Trump: व्हाइट हाउस की पूर्व निदेशक होप हिक्स अदालत में पेश, एडल्ट स्टार को पैसे देने से जुड़ा है मामला

Fri, 03 May 2024 09:55 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 May 2024 09:55 PM IST
सार

ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल ट्रंप के साथ अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें। इस मामले में ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों से इनकार किया है।

विज्ञापन
Donald Trump Hush money trial case Former Hope Hicks testimony in court
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गुप्त धन मामले में ट्रंप की पूर्व सलाहकार होप हिक्स ने गवाही दी। हिक्स व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। गौरतलब है कि अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सीधा मुकाबला है। 

विज्ञापन

इससे पहले, अभियोजकों ने ट्रंप के खिलाफ 10 मामलों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हालांकि, न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने उन्हें नौ मामलों में उल्लंघन का आरोपी माना। गैग के आदेशों का बार-बार उल्लंघन करने के लिए अदालत ने उनपर नौ हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। गैग ने उन पर गुप्त धन मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों सहित अन्य चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने पर प्रतिबंध लगाया था। कोर्ट का यह अर्थदंड ट्रंप के लिए एक कड़ी फटकार है क्योंकि वह हमेशा कहते थे कि वे अपने स्वतंत्र भाषण के अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। ट्रंप के साथ-साथ आज उनका बेटा एरिक भी अदालत आए थे। ऐसा पहली बार हुआ कि ट्रंप के साथ उनके परिवार का कोई सदस्य उनके आपराधिक मुकदमे में शामिल हुआ। 

विज्ञापन

मामले में हुई पहली गवाही
हाल ही में मामले में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ नेशनल इन्क्वायरर प्रकाशक डेविड पेकर ने गवाही दी थी। पेकर ने बताया था कि उन्होंने 2016 में ट्रंप की राष्ट्रपति की दावेदारी में मदद करने के लिए अपने टैब्लॉइड का उपयोग करने के लिए गोपनीय समझौता किया था। पेकर आपराधिक गुप्त धन मुकदमे के पहले गवाह हैं। पेकर ने न्यूयॉर्क की अदालत में कहा कि 2015 में उन्होंने ट्रंप से कहा था कि इन्क्वायरर आपके बारे में सकारात्मक कहानियां प्रकाशित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना
पेकर ने ट्रंप को 2016 के चुनावों में कथित विवाहेतर संबंधों की कहानियों को दबाने में मदद की। यौन दुर्व्यवहार के कई आरोपों का सामना कर रहे ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना है। पेकर ने ट्रंप पर पोर्न स्टार डेनियल्स को दिए 1,30,000 डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए व्यवसायिक रिकॉर्ड में आपराधिक रूप से हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, वकीलों का तर्क है कि ट्रम्प ने कोई अपराध नहीं किया। 

‘स्टार्मी डेनियल को दिए 130,000 डॉलर’
ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल ट्रंप के साथ अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें। इस मामले में ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed