{"_id":"682ac0299b02c0c2a90690c7","slug":"donald-trump-hopes-for-ceasefire-progress-in-russia-ukraine-war-in-monday-calls-with-putin-zelenskyy-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम की कोशिशें की तेज, पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम की कोशिशें की तेज, पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर की बात
Mon, 19 May 2025 12:20 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 19 May 2025 12:20 PM IST
सार
अमेरिका की वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बातचीत पर कहा कि अगर रूस ने शांतिवार्ता पर बात नहीं मानी तो इसके चलते रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया का दौरा पूरा करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी के तहत ट्रंप ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की। इस बातचीत के बाद ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सोमवार को दोनों देशों के नेताओं से हुई बातचीत युद्धविराम का रास्ता साफ करेगी। ट्रंप ने नाटो देशों के नेताओं के साथ भी सोमवार को बात की।
यूक्रेन पर दबाव बनाने का आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत से पहले ही दावा किया था कि वे सत्ता में आए तो रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे। हालांकि जनवरी में सत्ता संभालने के बाद अब ट्रंप को कई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम नहीं हो पाया है, जिससे ट्रंप की समझौता कराने वाले नेता की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कई लोगों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन पर शांतिवार्ता के लिए दबाव बना रहा है। यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत रह चुकीं ब्रिजेट ब्रिंक ने भी आरोप लगाया है कि अमेरिकी सरकार यूक्रेन पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि जो आक्रामणकारी है, उसका ही समर्थन किया जा रहा है और पीड़ित को दबाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- US: अमेरिका में कर कटौती और सीमा सुरक्षा पैकेज को पटरी पर लाने की कवायद; स्पीकर जॉनसन बदलना चाहते हैं समीकरण
विज्ञापन
रूस ने बात नहीं मानी तो और प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका की वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बातचीत पर कहा कि अगर रूस ने शांतिवार्ता पर बात नहीं मानी तो इसके चलते रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। बीते हफ्ते तुर्किये में रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपति की बातचीत होनी थी, लेकिन आखिरी समय में पुतिन ने तुर्किये जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति भी तुर्किये नहीं गए। इस बातचीत में कुछ ठोस नतीजे तो नहीं निकले और सिर्फ युद्धबंदियों को छोड़ने पर दोनों देशों में सहमति बनी।
इससे पहले जेलेंस्की की अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से इटली में मुलाकात हुई। जेलेंस्की ने इनके अलावा कई यूरोपीय नेताओं से भी मुलाकात की। वहीं ट्रंप द्वारा पुतिन और जेलेंस्की से बात करने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब रूस ने यूक्रेन पर लड़ाई शुरू होने के बाद सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में कुल 273 ड्रोन्स से हमला किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन