फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump felt at appointment of Mueller that time has come for his term says Report

मुलर की नियुक्ति पर ट्रंप को लगा था कि उनका कार्यकाल समाप्त होने का समय आ गया है: रिपोर्ट

Fri, 19 Apr 2019 05:14 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 19 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump felt at appointment of Mueller that time has come for his term says Report
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी न्याय मंत्रालय में विशेष विशेष अधिवक्ता रहे रॉबर्ट मुलर की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें विशेष अधिवक्ता पद पर नियुक्त किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया थी कि ‘राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल का अंत आ गया’ है।

विज्ञापन


अमेरिकी अटार्नी जनरल विलियम बार ने गुरुवार को यह घोषणा की कि मुलर को दो साल की अपनी जांच में 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस के हस्तक्षेप के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। जांच में इस बात के कोई सबूत नहीं मिले कि ट्रंप की चुनाव अभियान टीम के सदस्यों ने रूस के साथ कोई ‘गठजोड़’ किया था।
विज्ञापन


बार ने कहा कि रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि रूस सरकार ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप या उनके चुनाव अभियान टीम से सहयोग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप को विशेष वकील के रूप में मुलर की नियुक्ति की जब खबर मिली थी तो उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया था। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने मुलर की नियुक्ति की खबर सुनने के बाद कहा था, ‘हे भगवान, यह बहुत बुरा है। यह मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल का अंत है।’ 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed