फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump elder sister Maryanne Trump Barry bitterly criticizes him in conversations secretly recorded by her niece Mary Trump

पूर्व न्यायाधीश और ट्रंप की बड़ी बहन मैरिन ने भाई की तीखी आलोचना की, कहा- उनका कोई सिद्धांत नहीं है

Sun, 23 Aug 2020 01:11 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Aug 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump elder sister Maryanne Trump Barry bitterly criticizes him in conversations secretly recorded by her niece Mary Trump
Donald trump and Mary trump - फोटो : Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बहन और पूर्व न्यायाधीश मैरीन ट्रंप बैरी की शनिवार को रिलीज हुई कुछ रिकॉर्डिंग में अपने भाई की तीखी आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। एक रिकॉर्डिंग में उन्होंने यहां तक कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का कोई सिद्धांत नहीं हैं।

विज्ञापन


मैरीन ट्रंप बैरी की बातों को उनकी जानकारी के बिना उनकी भतीजी मैरी ट्रंप ने रिकॉर्ड कर लिया था। मैरी ट्रंप की हाल ही में “टू मच एंड नेवर एनफ: हाउ माइ फैमिली क्रिएटिड द वर्ल्ड्स मोस्ट डेंजरस मैन” नाम की पुस्तक आई थी। मैरी ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने यह रिकॉर्डिंग 2018 और 2019 में की थी।
विज्ञापन


एक रिकॉर्डिंग में 83 वर्षीय मैरीन ट्रंप बैरी कहती हैं कि उन्होंने 2018 में अपने भाई का 'फॉक्स न्यूज' को दिया एक साक्षात्कार सुना, जिसमें ट्रंप ने सुझाव दिया था कि वह उन्हें (बैरी को) माता-पिता से बिछड़ चुके अप्रवासी बच्चों के मामलों की सुनवाई करने के लिए सीमा के पास तैनाती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरी ने कहा, “यदि आप एक धार्मिक व्यक्ति होते और लोगों की मदद करना चाहते तो आप यह नहीं करते।” एक रिकॉर्डिंग में उन्होंने कहा कि “उसके अजीब ट्वीट और झूठ, हे भगवान।”

उन्होंने कहा, “मैं बिना किसी दबाव के बोल रही हूं, लेकिन उसकी बनाई हुई कहानियां, बिना तैयारी के कुछ भी बोलना, झूठ....” बैरी को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें लगता है कि उनके भाई ने अप्रवासी मामलों पर कभी उनके विचार जानने या पढ़ने की जहमत नहीं उठाई।

मैरी ट्रंप ने अपनी बुआ से पूछा,“उन्होंने क्या पढ़ा है?” बैरी ने जवाब दिया, “नहीं, वह नहीं पढ़ते हैं।” यह रिकॉर्डिंग ट्रंप के दिवंगत भाई रॉबर्ट ट्रंप की श्रद्धांजलि सभा के एक दिन बाद सामने आई। ट्रंप ने एक बयान में कहा था, “हर दिन कुछ ना कुछ होता ही है। मैं अपने भाई को याद करता हूं और मैं अमेरिकी लोगों को लेकर काम करना जारी रखूंगा।”


उन्होंने कहा कि “सभी सहमत नहीं होंगे, लेकिन परिणाम स्पष्ट हैं। हमारा देश जल्द ही पहले से भी मजबूत हो जाएगा।” शनिवार को मैरी ने खुलासा किया था कि उन्होंने चुपके से बैरी के साथ 15 घंटे की आमने-सामने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। हालांकि, उनसे इन रिकॉर्डिंग के स्रोतों को लेकर सवाल किए जा रहे हैं क्योंकि उनकी पुस्तक में इन रिकॉर्डिंग का कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed