फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump DOGE Dept. Elon Musk Vivek Ramaswamy puts plan to slash Federal Spending and Regulation

US: सरकार के खर्चों में कैसे होगी कटौती? एलन मस्क ने सामने रखी योजना, नौकरशाही-विनियमों पर होगा बड़ा फैसला

Thu, 21 Nov 2024 08:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 08:59 AM IST
सार

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने कहा कि वह सरकारी खर्च में कटौती के लिए पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग (सार्वजनिक प्रसारण) और गर्भपात अधिकार समूहों को दी जाने वाली राशि के खर्च की भी निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Donald Trump DOGE Dept. Elon Musk Vivek Ramaswamy puts plan to slash Federal Spending and Regulation
डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, विवेक रामास्वामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही उनके मंत्रिमंडल में नियुक्तियां जारी हैं। इसके मद्देनजर ही ट्रंप ने कुछ दिनों पहले सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सरकार के बाहर एक नए विभाग- डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशिएंसी (डोजे) के गठन का एलान किया था। अब इस विभाग के दो प्रमुखों में से एक एलन मस्क ने सरकार की मदद में अपनी भूमिका और विभाग की आगे की योजना के बारे में बताया है। मस्क ने कहा है कि वह सरकार की तरफ से किए जाने वाले अरबों डॉलर के खर्च में कटौती को लक्ष्य बना रहे हैं। 
विज्ञापन


टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने कहा कि वह सरकारी खर्च में कटौती के लिए पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग (सार्वजनिक प्रसारण) और गर्भपात अधिकार समूहों को दी जाने वाली राशि के खर्च की भी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में नौकरशाही को लोकतंत्र के लिए अस्तित्व का खतरा बताया। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार में अधिकारी वर्ग की संख्या में भी कटौती हो सकती है। 
विज्ञापन


एक अमेरिकी अखबार को दिए इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि वह अपने साथी विवेक रामास्वामी (डोजे विभाग के दूसरे प्रमुख) के साथ मिलकर संघीय नियामकों को खत्म कर देंगे और प्रशासनिक स्तर पर कई कटौतियां की जाएंगी, जिससे रकम बचेगी। मस्क-रामास्वामी ने कहा, "हम आंत्रप्रेन्योर हैं, नेता नहीं। हम सिर्फ बाहर से स्वयंसेवकों की तरह काम करेंगे, न कि किसी संघीय अफसर या कर्मचारी की तरह।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क ने कहा कि डोजे संसद की मंजूरी के बिना सरकारी एजेंसियों की तरफ से जारी कुछ विनियमों की लिस्ट तैयार करेगी, जिसे सिर्फ ट्रंप ही कार्यकारी आदेश के जरिए अवैध करार दे सकेंगे। उन्होंने कहा, "जब राष्ट्रपति ऐसे हजारों नियमों को खत्म करेंगे, तब आलोचक इसे कार्यकारी क्षेत्र की जरूरत से ज्यादा पहुंच करार देंगे।" 


अरबपति कारोबारी ने कहा कि इस तरह विनियमों को कम करने से संघीय नौकरशाही में बड़े स्तर पर कर्मियों को कम किया जा सकेगा। इससे सरकार के खर्च में 500 अरब डॉलर से ज्यादा की कटौती की जा सकेगी। मस्क ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव, संसदीय चुनावों में जबरदस्त जीत और सुप्रीम कोर्ट में कंजर्वेटिव जजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से डोजे विभाग के पास संघीय सरकार में ढाचांगत कमी करने का एतिहासिक अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed