फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump cry for nobel peace prize said barack obama got it for nothing

Donald Trump: 'ओबामा ने कुछ नहीं किया, फिर भी उन्हें सम्मानित किया गया', नोबेल के लिए गिड़गिड़ाए ट्रंप

Fri, 10 Oct 2025 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Oct 2025 09:30 AM IST
सार

साल 2009 में बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जब ओबामा को पुरस्कार दिया गया, तब उनके राष्ट्रपति कार्यकाल को सिर्फ आठ महीने ही पूरे हुए थे और कई लोगों ने इस पर हैरानी भी जताई थी। 

विज्ञापन
donald trump cry for nobel peace prize said barack obama got it for nothing
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
loader

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद के लिए इतनी शिद्दत से नोबेल शांति पुरस्कार चाहते हैं कि अब वे उसके लिए गिड़गिड़ाने की हालत में पहुंच गए हैं। दरअसल उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि बराक ओबामा ने कुछ नहीं किया फिर भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कर दिया गया, जबकि वे आठ युद्ध रुकवा चुके हैं, ऐसे में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना ही चाहिए। 
विज्ञापन


'ओबामा ने कुछ नहीं किया, बल्कि देश को बर्बाद किया'
गाजा में संघर्ष विराम के एलान के बाद व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्ध रोके हैं, लेकिन उन्होंने ये युद्ध किसी पुरस्कार के लिए नहीं रुकवाए। शुक्रवार को ही नोबेल शांति पुरस्कार का एलान होना है।  ट्रंप ने शिकायती लहजे में कहा कि ओबामा को राष्ट्रपति बने कुछ ही महीने का समय बीता था, जब उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। उन्होंने कहा कि 'उन्होंने (ओबामा) कुछ नहीं किया। ओबामा को पुरस्कार मिला, लेकिन उन्होंने भी इसका पता नहीं था कि उन्हें चुन लिया गया है। ओबामा को कुछ नहीं करने, बल्कि हमारे देश को तबाह करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।'
विज्ञापन


साल 2009 में बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जब ओबामा को पुरस्कार दिया गया, तब उनके राष्ट्रपति कार्यकाल को सिर्फ आठ महीने ही पूरे हुए थे। यही वजह है कि कई लोगों ने ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर हैरानी जताई थी। यहां तक कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिलने पर हैरानी जताई थी और तर्क दिया था कि इसके लिए उच्च मानक होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UNSC: अमेरिकी हमलों से घबराई वेनेजुएला सरकार, संयुक्त राष्ट्र परिषद का आपात सत्र बुलाने की मांग

ट्रंप बोले- मैंने किसी पुरस्कार के लिए युद्ध नहीं रुकवाए
ट्रंप ने कहा कि 'मैंने आठ युद्ध रोके हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति को जो करना है, वो करेंगे। वे जो भी करेंगे, ठीक है। मैं यह जानता हूं कि मैंने ये कोई पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया, मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने बहुत से लोगों की जान बचाई।' नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा भारतीय समय अनुसार, शुक्रवार को नॉर्वे के ऑस्लो में की जाएगी। जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप कई बार खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का दावेदार बता चुके हैं और सार्वजनिक रूप से उन्हें नोबेल पुरस्कार देने की जोरदार वकालत कर चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को दिए अपने संबोधन में दावा किया कि उन्होंने सात अंतहीन युद्धों को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed