फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump calls immigrants are poisoning the blood of america strict action

Donald Trump: 'हमारे देश के खून में जहर मिला रहे हैं', प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप का भड़काऊ बयान

Sun, 17 Dec 2023 09:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Dec 2023 09:20 AM IST
सार

ट्रंप ने बीते अक्तूबर में भी ऐसा ही एक भड़काऊ बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी समाज के एक वर्ग को कीड़ा बताया था। उन्होंने वामपंथियों, कट्टर विचारधारा वाले लोगों को कीड़ा बताया था और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही थी। 

विज्ञापन
donald trump calls immigrants are poisoning the blood of america strict action
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ जहर उगलते हुए भड़काऊ बयानबाजी की। न्यू हैंपशायर के डरहम में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि प्रवासी उनके देश के खून में जहर मिला रहे है। इससे पहले भी ट्रंप ने प्रवासियों को लेकर ऐसा ही बयान दिया था। ट्रंप के इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है और इसे श्वेच वर्चस्ववादी और नाजी मानसिकता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वामपंथियों को बताया था कीड़ा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'वो (प्रवासी) पूरी दुनिया की जेलों, सिर्फ दक्षिण अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जहर फैला रहे हैं। वह अफ्रीका, एशिया और पूरी दुनिया से हमारे देश में आते हैं।' ट्रंप ने बीते अक्तूबर में भी ऐसा ही एक भड़काऊ बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी समाज के एक वर्ग को कीड़ा बताया था। उन्होंने वामपंथियों, कट्टर विचारधारा वाले लोगों को कीड़ा बताया था और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी ट्रंप के उस बयान की तीखी आलोचना की थी और कहा था कि ट्रंप जो भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह नाजी विचारधारा की भाषा है।  
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने पर ला सकते हैं अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कानून
डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार स्वीकार नहीं की थी और अब 2024 के चुनाव एक बार फिर वह रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से तगड़े उम्मीदवार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप अगर दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो वह इस बार अवैध प्रवासियों के लिए पहले से भी ज्यादा कड़े कानून ला सकते हैं। पिछले कार्यकाल में ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को उनके बच्चों से अलग कर उन्हें अलग-अलग रखा था। इस बार चर्चा है कि ट्रंप अवैध प्रवासियों को पकड़कर उनके देश वापस भेजने जैसा कानून लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कई मुस्लिम देशों और अफ्रीकी देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप का कहना है कि सत्ता में आने के बाद एक बार फिर से वह इस प्रतिबंध को लागू करेंगे। साथ ही अवैध प्रवासियों के लिए सख्त वैचारिक स्क्रीनिंग भी लागू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed