{"_id":"6693dd427ebe7af8e0024e93","slug":"donald-trump-calls-for-country-to-stand-united-after-surviving-assassination-attempt-in-usa-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: हमले में बचने के बाद ट्रंप ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की, लिखा- हम डरने वाले नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: हमले में बचने के बाद ट्रंप ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की, लिखा- हम डरने वाले नहीं
Sun, 14 Jul 2024 07:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:51 PM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब दो दिन बाद ही मिल्वौकी में रिपब्लिकन पार्टी का नेशनल कन्वेंशन शुरू होने वाला है। इसी कन्वेंशन में ट्रंप को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रंप की रैली के दौरान गोली चली
- फोटो : एएनआई / सीएनएन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानलेवा हमले में बाल-बाल बचने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि देश के लोग अमेरिकी होने के नाते अपना असली चरित्र दिखाएं और मजबूत और दृढ़ बने रहें। ट्रंप पर रविवार को एक रैली के दौरान हमला हुआ, लेकिन गनीमत रही कि गोली ट्रंप का कान छूकर निकल गई। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया।
ट्रंप ने लिखा- हम डरेंगे नहीं
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवान ही अकल्पनीय होने से रोक सकता है। इस समय सबसे अहम ये है कि हम एकजुट रहें और बुराई को जीतने न दें। ट्रंप ने लिखा कि 'हम डरेंगे नहीं और हालात का डटकर मुकाबला करेंगे।' ट्रंप के प्रचार अभियान की टीम ने बताया कि हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति ठीक हैं। उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप पर हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब दो दिन बाद ही मिल्वौकी में रिपब्लिकन पार्टी का नेशनल कन्वेंशन शुरू होने वाला है। इसी कन्वेंशन में ट्रंप को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
बाइडन बोले- ये हिंसा अस्वीकार्य
ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की टीम ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति मिल्वौकी में होने वाले सम्मेलन के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप अभी भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं ट्रंप पर हमले के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा की कल्पना नहीं की जा सकती। ट्रंप पर हमले की पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्लू बुश और बिल क्लिंटन ने भी निंदा की। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें इस बात से राहत मिली है कि हमले में ट्रंप गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं। इस तरह की हिंसा की हमारे देश में कोई जगह नहीं है।