फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Vaccine India Latest News Update Today: Donald Trump appreciates Indian American scientists and researchers for fight against Coronavirus

2020 के अंत तक भारत के साथ मिलकर कोरोना का टीका बना लेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 16 May 2020 11:15 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 16 May 2020 11:15 AM IST
सार

  • डोनाल्ड ट्रंप ने की भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों की तारीफ
  • कहा, भारत के साथ मिलकर काम कर रहा अमेरिका 
  • भारतीय अमेरिकी वैक्सीन पर भी कर रहे काम: ट्रंप

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine India Latest News Update Today: Donald Trump appreciates Indian American scientists and researchers for fight against Coronavirus
कोरोनावाइरस टीका - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को घातक कोरोना वायरस के लिए दवाएं और वैक्सीन विकसित करने में उनके प्रयासों की सराहना की है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका महामारी से निपटने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम 2020 के अंत तक भारत के साथ मिलकर कोरोना का टीका बना लेंगे।

विज्ञापन


ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों से कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका में हमारे पास काफी भारतीय आबादी है और आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, उनमें से कई वैक्सीन पर भी काम कर रहे हैं। उनमें महान वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रंप कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय अमेरिकी समुदाय की सराहना कर रहे थे। यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रपति ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की वैज्ञानिक और अनुसंधान प्रतिभा को पहचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और जैव-फार्मा स्टार्टअप्स सहित चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न पहलुओं में बड़ी संख्या में वैज्ञानिक अत्याधुनिक शोध में लगे हुए हैं। अमेरिका में लगभग 40 लाख भारतीय अमेरिकी हैं जिनमें से लगभग 25 लाख इस साल नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में संभावित मतदाता हैं।


डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं जिन्होंने अक्टूबर 2016 में न्यू जर्सी में भारतीय-अमेरिकियों के लिए एक अलग चुनावी रैली आयोजित की थी। तभी से वो खुद को व्हाइट हाउस में भारत और भारतीय-अमेरिकियों का सबसे अच्छा दोस्त बताते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed