{"_id":"67c7d6ca4835b958150f968c","slug":"donald-trump-appoints-cancer-survivor-boy-to-secret-service-agent-emotional-announce-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राष्ट्रपति ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट, इसकी वजह भावुक करने वाली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राष्ट्रपति ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट, इसकी वजह भावुक करने वाली
Wed, 05 Mar 2025 10:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:20 AM IST
सार
डीजे डेनियल कैंसर से पीड़ित है और उसका सपना था कि वह पुलिस अधिकारी बने। बच्चे की हालत को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट नियुक्त करने का फैसला किया।
विज्ञापन
Donald Trump Speech
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में सत्ता संभालने के बाद पहली बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अब तक किए गए कामों का जिक्र किया। ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान एक 13 साल के बच्चे डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट नियुक्त करने का भी एलान किया। जिस वक्त ट्रंप ने यह एलान किया, उस वक्त गैलरी में डीजे भी अपने परिजनों के साथ मौजूद रहा। डीजे के लिए पूरे सदन ने खड़े होकर तालियां बजाईं। दरअसल डीजे डेनियल कैंसर से पीड़ित है और उसका सपना था कि वह पुलिस अधिकारी बने। बच्चे की हालत को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट नियुक्त करने का फैसला किया।
दुर्लभ कैंसर से पीड़ित है डीजे डेनियल
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि 'डीजे डेनियल साल 2018 से एक दुर्लभ कैंसर से ग्रस्त है और डॉक्टर्स ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही वक्त है, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद डीजे लड़ा और आज छह साल बीत गए हैं। उसने कभी भी अपने पुलिस अधिकारी बनने के सपने को नहीं छोड़ा।' राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'आज की रात हम डीजे को उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान देंगे। मैं हमारे सीक्रेट सर्विस निदेशक सीन कुरन से कहता हूं कि वे आधिकारिक तौर पर तुम्हें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एजेंट नियुक्त करें।' ट्रंप के इस एलान के बाद पूरा सदन भावुक हो गया और दोनों पार्टियों के सांसदों ने खड़े होकर डीजे और उसके पिता के सम्मान में तालियां बजाईं। इस दौरान सांसदों ने डीजे..डीजे के नारे भी लगाए। इसके बाद सीन कुरन ने डीजे को सीक्रेट सर्विस एजेंट का आधिकारिक बैज सौंपा। इससे खुश डीजे ने कुरन को गले लगा लिया।
ट्रंप ने टैरिफ को लेकर कही ये बात
ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान एलान किया कि 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal tariffs) लागू होंगे। जो भी देश हम पर टैरिफ लगाते हैं, हम उन पर टैरिफ लगाएंगे। यदि वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक टैरिफ लगाते हैं, तो हम भी उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक अवरोध लगाएंगे।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो