{"_id":"601863458ebc3e2c521f2e5d","slug":"donald-trump-announced-legal-team-for-hearing-impeachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियोग पर सुनवाई के लिए ट्रंप ने कानूनी टीम घोषित की, मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस कैस्टर करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महाभियोग पर सुनवाई के लिए ट्रंप ने कानूनी टीम घोषित की, मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस कैस्टर करेंगे नेतृत्व
Tue, 02 Feb 2021 01:53 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट द्वारा उनके खिलाफ शुरू किए जाने वाले महाभियोग के मामले की सुनवाई के लिए अपनी कानूनी टीम की घोषणा की है। यह सुनवाई आठ फरवरी को शुरू की जाएगी। दूसरी बार महाभियोग का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। वहीं, व्हाइट हाउस से विदा होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले वे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यालय के मुताबिक, मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस एल. कैस्टर जूनियर उनकी टीम की अगुवाई करेंगे। दोनों ही वकीलों ने पिछले सप्ताह महाभियोग को असांविधानिक बताया था।
विज्ञापन
बता दें कि महाभियोग पर सुनवाई के लिए सीनेट में दो तिहाई मतों की जरूरत होगी। वर्तमान में सौ सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों के 50-50 सदस्य हैं। दो तिहाई बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी, जो आसान नहीं होगा।
विज्ञापन