{"_id":"5e8e76668ebc3e76ab744751","slug":"donald-trump-and-mike-pompeo-ready-to-cooperate-with-china-over-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वुहान वायरस’ अब और नहीं, ट्रंप के बाद पोम्पियो ने भी की चीन से सहयोग की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘वुहान वायरस’ अब और नहीं, ट्रंप के बाद पोम्पियो ने भी की चीन से सहयोग की बात
Thu, 09 Apr 2020 06:42 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप और पोम्पियो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच चला आ रहा वाकयुद्ध अब ‘युद्धविराम’ में तब्दील हो गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस अब ‘वुहान वायरस’ नहीं रह गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 मार्च को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर वार्ता होने के बाद से कोरोना वायरस को ‘चाइनीज वायरस’ कहना बंद कर दिया था। वहीं अब कोरोना वायरस को ‘वुहान वायरस’ कहते रहे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी अब सहयोग की बात कहते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पोम्पियो ने चीन के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार को कहा, टहम जानते हैं कि यह एक वैश्विक महामारी है और यह समय हर देश के लिए संकट का समाधान निकालने को मिलकर काम करने का है। वहीं वाशिंगटन में चीन के राजदूत कुई तियानकई ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि अमेरिकियों से उन्हें लगाव है और वचनबद्ध चीन अमेरिका की मदद के लिए सब कुछ करेगा। हालांकि चीन ने अमेरिका के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए पिछले महीने यह कह दिया था कि वुहान में वायरस को अमेरिकी सैनिकों ने पहुंचाया।ट
विज्ञापन