फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump 2024 campaign raise seven million fund in two days after arrest mug shot in georgia case usa

US: 57 करोड़ रु. के बराबर एक फोटो की कीमत! आरोपी के तौर पर तस्वीर खिंचने के बाद ट्रंप के चंदे में जबरदस्त उछाल

Sun, 27 Aug 2023 10:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Aug 2023 10:12 AM IST
सार

माना जा रहा है कि ट्रंप को लोगों की सहानुभूति मिल रही है, यही वजह है कि मग शॉट के सामने आने के बाद उन्हें मिलने वाले चंदे में जबरदस्त उछाल आया है। 

विज्ञापन
donald trump 2024 campaign raise seven million fund in two days after arrest mug shot in georgia case usa
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक तस्वीर के चलते जबरदस्त समर्थन मिला है। दरअसल जॉर्जिया मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को गिरफ्तारी दी थी, जिसके चलते ट्रंप का अपराधियों की तरह मग शॉट भी लिया गया था। अब इस मग शॉट का ही प्रभाव कहें या फिर ट्रंप की लोकप्रियता, बीते दो दिनों में ट्रंप को मिलने वाले चंदे में जबरदस्त उछाल आया है। बता दें कि बीते दो दिनों में ट्रंप को करीब 70 लाख डॉलर यानी 57 करोड़ रुपये के बराबर चंदा मिला है। 
विज्ञापन


मग शॉट से मिला फायदा?
बता दें कि जॉर्जिया चुनाव पलटने की साजिश रचने के आरोप में ट्रंप ने गुरुवार को फुल्टन काउंटी जेल में आत्मसमर्पण किया। इस दौरान ट्रंप का अपराधियों की तरह मग शॉट भी लिया गया। जिसकी तस्वीर ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेंग ने बताया कि अकेले शुक्रवार को ही करीब 40 लाख डॉलर का चंदा मिला, जो कि एक दिन में मिला सबसे ज्यादा चंदा है। माना जा रहा है कि ट्रंप को लोगों की सहानुभूति मिल रही है, यही वजह है कि मग शॉट के सामने आने के बाद उन्हें मिलने वाले चंदे में जबरदस्त उछाल आया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने भी ली थी चुटकी
गौरतलब है कि ट्रंप के मग शॉट पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी चुटकी ली थी। दरअसल बाइडन से ट्रंप के मग शॉट और उनके जॉर्जिया मामले में आत्मसमर्पण को लेकर सवाल किया गया था। तो बाइडन ने मुस्कुराते हुए कहा था कि वह मग शॉट में सुंदर दिख रहे हैं। वहीं ट्रंप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। ट्रंप को मिल रहे समर्थन से भी ऐसा लग रहा है कि उनके समर्थक भी ऐसा मानते हैं कि उनपर चल रहे मुकदमे राजनीति से प्रेरित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मामलों में आरोपी ठहराए जाने के बाद भी ट्रंप की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। यही वजह है कि वह अभी भी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में सबसे दमदार उम्मीदवार बने हुए हैं और अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले काफी आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed