फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump praised PM Modi, says modi is great gentleman, trump India Visit

भारत दौरे को लेकर ट्रंप उत्साहित, पीएम मोदी बोले- करेंगे भव्य स्वागत

Wed, 12 Feb 2020 12:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump praised PM Modi, says modi is great gentleman, trump India Visit
Trump and Modi at Howdy Modi - फोटो : एएनआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी के अंत में अपने भारत दौरे को लेकर उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सज्जन व्यक्ति और अच्छा दोस्त करार दिया है। ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले अपने कार्यक्रम को लेकर भी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी सज्जन व्यक्ति और मेरे अच्छे दोस्त हैं। ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले अपने कार्यक्रम को लेकर भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की घोषणा के एक दिन बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि मैं भारत जाने के लिए उत्सुक हूं। एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बेहतर इंसान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह के अंत में पीएम मोदी से बात की और बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट से अहमदाबाद के न्यू स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) तक लाखों लोग उनका स्वागत करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी, कहा- अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलेनिया ट्रंप के 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आने को लेकर बहुत खुश हूं , हमारे माननीय अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा बहुत ही खास है और यह भारत-अमेरिका मित्रता को और मजबूत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका लोकतंत्र और बहुलवाद के लिए एक साझा प्रतिबद्धता साझा करते हैं। दोनों देश व्यापक रूप से कई मुद्दों पर परस्पर सहयोग कर रहे हैं। दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत दोस्ती न केवल हमारे नागरिकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए विकास में सहायक है।

बता दें कि  24 और 25 फरवरी को वह नई दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे। जहां वे ह्यूस्टन में हाउडी मोदी जैसे एक इवेंट को संबोधित करेंगे और भारतीय-अमेरिकी लोगों से संवाद करेंगे। 

ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापारिक और रक्षा सौदों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की दो दिवसीय यात्रा से पहले मोदी सरकार अमेरिकी रक्षा फर्म लॉकहीड मार्टिन से 2.6 अरब डॉलर में 24 एमएच-6० आर सीहॉक हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है।

अहमदाबाद में होगा हाउडी मोदी जैसा कार्यक्रम, रोड शो मे शामिल होंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद में भव्य रोड शो में शामिल होंगे और साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि वे 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा के दौरान ट्रंप विशाल रोडशो में हिस्सा लेंगे। इस रोडशो के लिए अहमदाबाद हवाईअड्डे से साबरमती आश्रम तक 10 किलोमीटर तक के मार्ग को सजाया गया है।

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे जो महात्मा गांधी के यहां ठहरने के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र रहा है। सूत्रों ने बताया कि बाद में ट्रंप और मोदी शहर के मोटेरा इलाके में हाल में बनाए गए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आयोजित यह बड़ा कार्यक्रम पिछले साल अमेरिका में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम जैसा होगा। मोदी और ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में मंच साझा किया था और 50000 भारतीय-अमेरिकियों की भीड़ को संबोधित किया था।

सूत्रों ने बताया कि यहां के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी दौरे को 'केम छो ट्रंप' कार्यक्रम नाम दिया है। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि मोटेरा के स्टेडियम में 1.10 लाख लोगों को बिठाने की क्षमता है जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed