फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dominica will award pm narendra modi his highest national honour in india caricom summit guyana corona vaccine

PM Modi: पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेगी डोमिनिका सरकार, प्रधानमंत्री को बताया सच्चा दोस्त

Thu, 14 Nov 2024 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोसेउ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोसेउ Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
dominica will award pm narendra modi his highest national honour in india caricom summit guyana corona vaccine
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डोमिनिका की सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में आयोजित होने जा रहे आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


कोरोना में भारत ने की थी डोमिनिका की मदद
डोमिनिका सरकार के बयान में बताया गया है कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की इसी उदारता को पहचानते हुए डोमिनिका की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने डोमिनिका को स्वास्थ्य, शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में भी काफी मदद की है। भारत द्वारा डोमिनिका में जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की दिशा में भी मदद की जा रही है।   
विज्ञापन


डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्कर्मिट ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके देश का सच्चा दोस्त करार दिया, जिन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के समय डोमिनिका के लोगों की मदद की। इंडिया केरीकोम सम्मेलन 19 नवंबर से 21 नवंबर 2024 के बीच गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से किया गया है सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल', से सम्मानित किया गया था। उससे पहले पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से भी सम्मानित किया गया। भूटान ने पहली बार किसी गैर भूटानी व्यक्ति को यह सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, बहरीन और सऊदी अरब, फ्रांस, मिस्त्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, अमेरिका, मालदीव, फलस्तीन के भी शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed