फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dog meat festival started in china, After Chinese bats, now decorated dogs market, not fond of eating animals

चीनियों ने चमगादड़ों के बाद अब सजाया कुत्तों का बाजार, नहीं छूट रहा पशु मांस खाने का शौक

Wed, 24 Jun 2020 02:57 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 24 Jun 2020 02:57 AM IST
सार

  • 10 दिन तक युलिन शहर में चलेगा ‘डॉग मीट फेस्टिवल’
  • सरकार की सख्ती के बावजूद काटे जाएंगे हजारों कुत्ते
  • यहां लोगों का लगेगा जमावड़ा, कोरोना फैलने का डर

विज्ञापन
dog meat festival started in china, After Chinese bats, now decorated dogs market, not fond of eating animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty

विस्तार

कोरोना फैलाने को लेकर दुनियाभर में आलोचना झेल रहे चीनियों का जानवर खाने का शौक अभी छूटा नहीं है। पिछले साल वुहान में चमगादड़ों से महामारी फैलने के बावजूद अब युलिन शहर में कुत्तों का बाजार सजा दिया है। दस दिन तक चलने वाले इस सालाना ‘डॉग मीट फेस्टिवल’ यानी कुत्तों के मांस के मेले में हजारों कुत्ते काटे जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार के वन्यजीव व पालतू जानवरों के भक्षण को हतोत्साहित करने वाले अभियान के बावजूद यह मेला आयोजित किया जा रहा है। यहां कुत्तों पर अत्याचार तो होगा ही बल्कि लोगों के जमावड़े से कोरोना फैलने का खतरा भी बढ़ेगा। हालांकि, मेले के आयोजकों का कहना है कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम रखी गई है।
विज्ञापन


वहीं, जानवर खाने को लेकर सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए नियमों के मद्देनजर पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि युलिन में चल रहा डॉग मीट फेस्टिवल आखिरी होगा। उनका कहना है कि भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए न सिर्फ जानवरों बल्कि खुद के स्वास्थ्य के लिए भी चीनियों को खानपान की आदतें बदलनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बाद चेती थी सरकार

वुहान में कोरोना फैलने के बाद चीन सरकार पर वन्यजीव व्यापार बंद करने और पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने का दबाव बढ़ा है। यही वजह है कि उसने इस साल फरवरी के अंत में जंगली जानवरों की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वन्यजीव की खरीद-फरोख्त को लेकर हुए विरोध के कारण अप्रैल में शेंझेन शहर में कुत्ते खाने पर रोक लगा दी गई थी। चीनी कृषि मंत्रालय ने अब कुत्तों को पालतू जानवरों की श्रेणी में रखने का फैसला किया है। हालांकि इस निर्णय का युलिन में चल रहे मेले पर असर पड़ने की बात स्पष्ट नहीं हुई है।

वुहान में चमगादड़ बाजार से निकला था कोरोना

अध्ययनों के मुताबिक, चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस निकलकर पूरी दुनिया में फैला है। वहां किसी शख्स के चमगादड़ खाने से उसमें कोरोना ने प्रवेश किया था। इसके बाद इस वायरस का संक्रमण इंसान से इंसान में फैलना शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed