ट्रंप की तारीफ के बाद डॉक्टरों ने 46 फीसदी ज्यादा लिखी एचसीक्यू, भारत ने ढाका भेजी एक लाख टैबलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 19 मार्च को मलेरिया के इलाज में काम आने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) और क्लोरोक्विन को कोरोना संक्रमण में मददगार बताने के बाद उसी दिन डॉक्टरी सलाह में यह दवा 46 फीसदी ज्यादा लिखी गई थी। 32000 से ज्यादा पर्चे ऐसे थे, जिनमें डॉक्टरों ने इस दवाई को लेने की ताकीद की। देश में 40 हजार से ज्यादा डॉक्टर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने मार्च में पहली बार इस दवाई को लेने की सलाह दी थी। इनके दुष्प्रभावों की चेतावनी के बावजूद अब भी रोजाना सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा डॉक्टर इन दवाओं को लेने की सलाह दे रहे हैं।
बांग्लादेश को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की एक लाख टैबलेट भेजी
भारत ने रविवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश को मलेरिया रोधी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की एक लाख टेबलेट और 50 हजार सर्जिकल दस्ताने दिए। बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जहीद मलिक को ये आपूर्ति सौंपी। इस अवसर पर मलिक ने कहा कि संकट के इस समय में पड़ोसी देश द्वारा मदद मिलना स्वागत योग्य है।