फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Doctors and health organizations sue US Health Secretary Kennedy for changing Covid vaccine policy

US: यूएस में कोविड वैक्सीन नीति में बदलाव पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी के खिलाफ मुकदमा दायर; जानें सबकुछ

Tue, 08 Jul 2025 04:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 04:48 AM IST
सार

अमेरिका के स्वाथ्य मंत्री जॉन एफ कैनेडी जूनियर के खिलाफ कोविड-19 वैक्सीन नीति में बदलाव करने को लेकर बोस्टन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। मुकदमा दायर करने वालों में अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, अमेरिकन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन, और चार अन्य समूह शामिल हैं। इनके साथ एक गर्भवती डॉक्टर भी हैं, जो बोस्टन के एक अस्पताल में काम करती हैं। 

विज्ञापन
Doctors and health organizations sue US Health Secretary Kennedy for changing Covid vaccine policy
रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के खिलाफ बोस्टन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। यह मुकदमा सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों के एक समूह ने दायर किया है, क्योंकि अमेरिकी सरकार ने अधिकांश बच्चों और गर्वभती महिलाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश बंद कर दी थी। 

विज्ञापन


मुकदमा दायर करने वालों में अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, अमेरिकन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन, और चार अन्य समूह शामिल हैं। इनके साथ एक गर्भवती डॉक्टर भी हैं, जो बोस्टन के एक अस्पताल में काम करती हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका लगवाने की दी थी सलाह
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रामक रोग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए पहले 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए हर साल कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने की सलाह दी थी। लेकिन मई के अंत में, स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी ने घोषणा की कि वह स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों की सिफारिशों से कोविड-19 टीकाकरण को हटा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: प्रो-फलस्तीन प्रदर्शन पर कार्रवाई के खिलाफ ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा, अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने का आरोप

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैनेडी के इस कदम को बताया भ्रामक
कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस कदम को भ्रामक बताया। साथ ही उन्होंने कैनेडी पर दशकों से चली आ रही उस वैज्ञानिक समीक्षा प्रक्रिया की अवहेलना करने का आरोप लगाया, जिसमें विशेषज्ञ सार्वजनिक रूप से मौजूदा चिकित्सा साक्ष्य की समीक्षा करते हैं और नीतिगत बदलावों के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा करते हैं।

मुकदमे में ये लगाया गया है आरोप 
नए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कैनेडी और उनके साथियों ने वैक्सीन नीति में बदलाव करते समय सांविधानिक नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने लोगों को गुमराह किया और पारदर्शिता नहीं रखी। आरोप है कि कैनेडी ने वैक्सीन की सलाह देने वाले सरकारी पैनल के सभी 17 सदस्यों को हटा दिया और उनकी जगह कई एंटी-वैक्सीन लोगों को शामिल किया। 


वैक्सीन में बदलाव को लेकर डॉक्टरों की चिंता 
सरकार द्वारा वैक्सीन नीति में बदलाव करने पर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी के फैसले के बाद अब मरीज सभी वैक्सीन पर शक कर रहे हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की अध्यक्ष डॉ. सुसान क्रेस्ली ने कहा कि अब हर बच्चे की जांच के समय टीकों को लेकर डर और उलझन हो रही है। और यह तब हो रहा है, जब अमेरिका में बाल चिकित्सा फ्लू से होने वाली मौतें 15 साल में सबसे ज्यादा हो गई हैं। खसरा भी अब तेजी से फैल रहा है और यह स्थिति 30 वर्षों में सबसे खराब हो सकती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग (एचएचएस) के प्रवक्ता एंड्रयू निक्सन ने कहा कि कैनेडी सीडीसी में सुधार के पक्ष में खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: US: 'मुकदमे से पहले अब्रेगो को निर्वासित करने का प्रयास करेगा अमेरिका', न्याय विभाग ने अदालत में किया खुलासा

फार्मेसी में नहीं मिल रही कोविड वैक्सीन
मुकदमे में शामिल डॉक्टर, जिन्हें 'जेन डो' कहा गया है, ने कहा कि उन्हें फार्मेसी में कोविड वैक्सीन नहीं मिल रही है और वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इससे उनके बच्चे की सेहत को खतरा हो सकता है। वादी के वकील रिचर्ड ह्यूजेस ने कहा कि बोस्टन और मैसाचुसेट्स के कुछ लोग इस फैसले से सीधे प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed