दुनियाभर में दिवाली की धूम: बाइडन ने व्हाइट हाउस में जलाया दीप, जॉनसन ने इस दीपावली को बताया खास
करीब दो साल तक कोरोना की काली छाया से राहत मिलने के बाद पूरी दुनिया में इस बार दिवाली का उत्साह नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर के देशों में दीप पर्व- 2021 उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इमारतों पर आकर्षक रोशनी की गई है और जमकर आतिशबाजी की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं। बाइडन ने अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ व्हाइट हाउस में एक दीया जलाते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की। उधर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि यह दिवाली खास है, क्योंकि हम सबने ने कठिन समय गुजरते हुए देखा है। पिछले नवंबर की तुलना में आज हमने निसंदेह लंबा सफर पूरा किया है।
बाइडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सच्चाई की ओर बढ़ने की याद दिलाता है। यह हमें विभाजन से एकता और निराशा से आशा की ओर ले जाता है। अमेरिका व दुनियाभर के हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्ध लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यह कहा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। हैरिस ने कहा कि पूरी दुनिया में रोशनी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार दिवाली के मायने बेहद अलग हैं। इस साल दिवाली विनाशकारी महामारी के बीच और भी गहरे अर्थ के साथ आई। ये पर्व हमें हमारे देश के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कोरोना त्रासदी में अपनों को गंवाने वालों के लिए संवेदनाएं प्रकट कीं।कमला हैरिस ने कहा कि हमें उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है। दुख में एक दूसरे का हाथ थामकर चलना ही मानवीयता है।
Happy Diwali to everyone celebrating the festival of lights in the US&around the world. This yr #Diwali arrives with an even deeper meaning in midst of a devastating pandemic.The holiday reminds us of our nation's most sacred values: US VP Kamala Harris
(Source: US VP's Twitter) pic.twitter.com/decXhfpcof— ANI (@ANI) November 4, 2021
न्यूयॉर्क में दिवाली थीम एनिमेशन से सजा वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
देखें वीडियो
#WATCH | New York, the US: For the first time ever, Diwali-themed animation adorned One World Trade Center. Fireworks were also displayed that was viewed by audiences on both sides of the Hudson River.#Diwali pic.twitter.com/0lNtPfeBDY
— ANI (@ANI) November 4, 2021
यह दिवाली खास है : ब्रिटिश पीएम
After the tough times we've all had, I hope that this #Diwali & Bandi Chhor Divas are truly special.This time of yr is about getting together with family&friends. When we think back to last Nov there's no doubt we've come a long way: UK PM Boris Johnson
— ANI (@ANI) November 4, 2021
(Source: UK PM's Twitter) pic.twitter.com/d5yXswr4ux
इस्राइल के पीएम बेनेट ने यह कहा
Happy #Diwali to my friend @NarendraModi and to all the people celebrating in #India and around the world.
— Naftali Bennett בנט (@naftalibennett) November 4, 2021
समस्त भारतवासियों को दिवाली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ
🤲 🪔 ✨