फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dispute over investigation by taking off women's clothes at Qatar airport

कतर हवाईअड्डे पर महिलाओं के वस्त्र उतरवाकर जांच, ऑस्ट्रेलिया नाराज

Thu, 29 Oct 2020 06:09 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, दोहा
एजेंसी, दोहा Published by: Amit Mandal Updated Thu, 29 Oct 2020 06:09 AM IST
सार

  • कचरे में मिली नवजात बच्ची की मां को खोजने के लिए हुई हरकत पर ऑस्ट्रेलिया नाराज
  • 10 उड़ानों की महिलाओं को इस जांच से गुजरना पड़ा, 18 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक

विज्ञापन
Dispute over investigation by taking off women's clothes at Qatar airport
कतर एयरवेज

विस्तार

कतर की राजधानी दोहा के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ऑस्ट्रेलिया जा रही महिला यात्रियों के साथ 2 अक्तूबर को हुई आपत्तिजनक जांच पर ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। हालांकि विदेश मंत्री ने कहा कि कतर के अधिकारियों ने महिलाओं के साथ इस दुर्व्यवहार पर माफी मांग ली है। लेकिन घटना के सामने आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी देखी गई।

विज्ञापन


दरअसल, दोहा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में एक नवजात बच्ची कचरे के डिब्बे में पड़ी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कई महिलाओं की शारीरिक जांच यह देखने के लिए की गई कि कहीं उन्होंने तो बच्ची को जन्म नहीं दिया। आरोप है कि इस दौरान विदेशी महिलाओं के कपड़े उतरवाए गए और 10 उड़ानों की महिला यात्रियों को इस जांच से गुजरना पड़ा। इन महिला यात्रियों में से 18 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थीं। आरोप है कि इन महिलाओं को एंबुलेंस में ले जाकर जांच से पहले अंतरवस्त्र भी उतरवाए गए जिससे वे दुखी दिखीं। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने उनकी सेहत और मनोबल न टूटने देने में मदद की। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने बुधवार को कहा, इनमें से एक फ्रांस की महिला भी थी। इससे पहले भी एक गर्भवती महिला को कतर एयरवेज के विमान से उतरने के लिए मजबूर कर उनकी शारीरिक जांच की गई थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-कतर में राजनयिक विवाद
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के प्रमुख फ्रांसिस एडम्सन ने कहा कि ऐसी गहन पूछताछ बहुत ही गंभीर और परेशान करने वाला मामला है। ऑस्ट्रेलिया भी अन्य देशों के साथ दोहा के इस मामले को गंभीरता से उठाने की तरफ आगे बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने उन देशों का नाम लेने से इनकार कर दिया। ऑस्ट्रेलिया द्वारा मामले पर विरोध जताने के बाद दोनों देशों में राजनयिक विवाद पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर ने माफी मांगी
कतर सरकार की वेबसाइट पर एक बयान में महिला यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताया गया है। सरकार ने कहा, एक बच्ची प्लास्टिक के बैग कचरे के नीचे दबी मिली थी, इसलिए उसके माता-पिता को तुरंत ढूंढना शुरू किया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि भयानक मुजरिमों को भागने से रोका जा सके। लेकिन इस कार्रवाई से किसी भी यात्री की निजी आजादी के उल्लंघन पर कतर खेद व्यक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed