फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diplomats walk out as Russian foreign minister starts addressing UNHRC disarmament conference for invasion in Ukraine news in Hindi

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद: रूसी विदेश मंत्री का संबोधन शुरू होते ही दर्जनों राजनयिकों ने छोड़ी बैठक

Tue, 01 Mar 2022 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Mar 2022 10:52 PM IST
सार

रूस के विदेश मंत्री का कहना है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की की सरकार अपने खुद के परमाणु हथियार हासिल करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की जिनेवा निरस्त्रीकरण सम्मेलन में जैसे ही रूसी विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव का संबोधन शुरू हुआ, दर्जनों राजनयिक कक्ष छोड़ कर चले गए। इनमें ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस के राजनयिक भी शामिल थे। 

विज्ञापन


सर्गी लैवरोव का पूर्व रिकॉर्डेड संदेश जैसे ही शुरू हुआ इन राजनयिकों ने हैरत भरा कदम उठाते हुए वाकआउट कर दिया। लैवरोव ने अपने संबोधन में युद्ध के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया और दावा किया कि कीव परमाणु हथियार पानाना चाहता है। यह असली खतरा है और रूस की प्रतिक्रिया जरूरी है।
विज्ञापन


लैवरोव का संबोधन शुरू होते ही कई राजनयिक बाहर चले गए और उनके संबोधन के दौरान कक्ष के बाहर घेरा बनाए और यूक्रेन का ध्वज थामे खड़े रहे। लैवरोव को इस सत्र में निजी तौर पर शामिल होना था लेकिन उनकी यात्रा रद्द हो गई थी। रूस ने यूरोपीय संघ के देशों के प्रतिबंधों को रूस विरोधी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की की सरकार अपने खुद के परमाणु हथियार हासिल करने की योजना बना रही है। इससे उसके पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास अभी भी सोवियत परमाणु प्रौद्योगिकी है। 

सर्गी लैवरोव ने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों को पूर्व सोवियत यूनियन के ऐसे देशों में सैन्य प्रतिष्ठानों का निर्माण नही करना चाहिए जो नाटो के सदस्य नहीं हैं। बता दें कि रूस ने एक दिन पहले ही यूक्रेन के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य अभियान की शुरुआत की थी और आज खारकीव और कीव में भी हमला किया है।

जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद को संबोधित किया, सदस्यों ने खड़े होकर बजाईं तालियां
दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने आज यूरोपीय संसद को संबोधित किया। यहां उन्होंने अपने संबोधन से यूरोपीय संसद का दिल जीत लिया। उनके भाषण के बाद सभी सांसदों ने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई। जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब अवरुद्ध हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूरोपीय संसद को हर हालत में यह साबित करना चाहिए कि वह यूक्रेन के साथ है। उन्होंने कहा कि आपके बिना यूक्रेन अकेला पड़ जाएगा।


जेलेंस्की ने कहा कि हमने अपनी ताकत साबित की है। हम बिलकुल आप जैसे ही हैं। इसलिए यह साबित करिए कि आप हमारे साथ हैं। साबित करिए कि आप हमें अकेला नहीं छोड़ेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हम अपनी रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम यूरोप का बराबर का सदस्य बनने के लिए लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed