फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diplomacy: Chinese Ambassador said - ready to help Indian companies in meeting the market demand, also spoke o

कूटनीति: चीनी राजदूत बोले- बाजार की मांग पूरा करने में भारतीय कंपनियों की मदद को राजी, व्यापार घाटे पर भी बोले

Fri, 10 May 2024 05:14 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 10 May 2024 05:14 PM IST
सार

चीन के नए दूत जू फीहोंग ने कहा कि चीनी बाजार सभी देशों के लिए खुला है। व्यापार घाटे के कारण चीनी बाजार में प्रवेश करने की सुविधा भारतीय कंपनियों को दी गई है।

विज्ञापन
Diplomacy: Chinese Ambassador said - ready to help Indian companies in meeting the market demand, also spoke o
चीन और भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के नए दूत जू फीहोंग ने कहा कि चीनी बाजार सभी देशों के लिए खुला है। व्यापार घाटे के कारण चीनी बाजार में प्रवेश करने की सुविधा भारतीय कंपनियों को दी गई है।
विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध पर द्विपक्षीय तनाव के बावजूद भारत-चीन व्यापार उच्च स्तर पर बना हुआ है। क्योंकि पिछले साल कुल व्यापार रिकॉर्ड 136.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, साथ ही भारत का व्यापार घाटा 99.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ गया। हालांकि यह घाटा पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। 
विज्ञापन


चीन के दूत ने बताया कि इस समय चीनी बाजार भारत समेत सभी देशों के लिए खुला है। बीजिंग में व्यापार घाटा बढ़ने के कारण उसने सभी देशों की कंपनियों को निवेश के लिए प्रवेश की सुविधा दी है। उन्होंने बताया कि व्यापार घाटा भारत के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है। 2023 में 136.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के समग्र द्विपक्षीय व्यापार में 99.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। वहीं वर्ष 2022 में व्यापार घाटा पहली बार 101 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चीन पर अनाज के अलावा आईटी और फार्मा क्षेत्रों को खोलने के लिए दबाव भारत डालता रहा है, जो कि प्रमुख निर्यात संभावित क्षेत्र हैं। जू ने बीजिंग के बताया कि व्यापार अधिशेष की तलाश करना चीन का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि “भारत के व्यापार घाटे के पीछे कई कारक हैं। चीन भारत की चिंता को समझता है, व्यापार अधिशेष की तलाश करना हमारा उद्देश्य कभी नहीं है।

चीनी बाज़ार भारत सहित सभी देशों के लिए खुला है। हमने भारतीय उत्पादों को खरीदने के लिए कई व्यापार संवर्धन प्रतिनिधिमंडलों को भारत भेजा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अधिक विपणन योग्य भारतीय उत्पादों को चीनी बाजार में प्रवेश करते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो, चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो, कैंटन फेयर और अन्य प्लेटफार्मों पर भारत की भागीदारी के लिए अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं चीन भारतीय कंपनियों को चीन के बाजार मांगों को पूरा करने साथ ही साथ वाणिज्यिक और व्यापार सहयोग की संभावनाओं का दोहन करने में भी मदद करने को तैयार है।


चीन के दूत ने बताया कि “पिछले साल, भारत में चीनी राजनयिक मिशनों ने लगभग 190,000 वीजा जारी किए। जिसमें से 80 प्रतिशत से अधिक बिजनेस वीजा थे। द्विपक्षीय व्यापार के लिए दोनों तरह की व्यावसायिक यात्राएं अच्छी होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed