फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diego Garcia Attack Iran Fires Missiles at UK-US Base in Indian Ocean Britain Expresses Outrage

Diego Garcia attack: हिंद महासागर में यूके-यूएस बेस पर ईरान ने दागी मिसाइलें, ब्रिटेन ने जताई नाराजगी

Sat, 21 Mar 2026 05:24 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 21 Mar 2026 05:24 PM IST
सार

ब्रिटेन ने डिएगो गार्सिया एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले को लापरवाह बताया। हमले की पूरी जानकारी नहीं दी गई। ब्रिटेन ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोगियों के लिए खतरा माना।

विज्ञापन
Diego Garcia Attack Iran Fires Missiles at UK-US Base in Indian Ocean Britain Expresses Outrage
ब्रिटेन ने ईरान के हमलों को लपरवाह बताया - फोटो : एआई द्वारा बनी सांकेतक तस्वीर

विस्तार

ब्रिटेन ने ईरान के हमलों को लपरवाह बताते हुए उनका निंदा की है। ईरान की सेना ने  हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया द्वीप पर स्थित ब्रिटेन और अमेरिका के एयर बेस पर मिसाइलें दागीं। इसी हमले पर ब्रिटेन से नाराजगी जताते हुए इसे ईरान का लपरवाह हमला बताया है। 

विज्ञापन

ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस असफल हमले की कोशिश की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें बेस के कितने करीब तक पहुंची थीं, यह बेस ईरान से लगभग 2,500 मील (4,000 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान का "पूरे क्षेत्र में आक्रामक रवैया और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना, ब्रिटेन के हितों और उसके सहयोगियों के लिए एक खतरा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों में सीधे तौर पर हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन उसने अमेरिकी बमवर्षक विमानों को ईरान की मिसाइल साइटों पर हमला करने के लिए अपना बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।

शुक्रवार को ब्रिटेन सरकार ने कहा कि ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले को रोकने के लिए अमेरिकी बमवर्षक विमान उनका डिएगो गारसीया और बेस इस्तेमाल कर सकता है। बयान आने से पहले ही ईरान ने इस बेस को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed