{"_id":"5fc54f8a9d2a1a35b3484f6a","slug":"dictionary-com-declared-the-word-pandemic-as-the-year-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्शनरी डॉट कॉम ने ‘पेंडेमिक’ शब्द को वर्ष 2020 का शब्द किया घोषित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डिक्शनरी डॉट कॉम ने ‘पेंडेमिक’ शब्द को वर्ष 2020 का शब्द किया घोषित
Tue, 01 Dec 2020 01:31 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
डिक्शनरी डॉट कॉम
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोविड-19 के कहर के बीच डिक्शनरी डॉट कॉम ने सोमवार को ‘पेंडेमिक’ (महामारी) शब्द को वर्ष 2020 का शब्द घोषित किया। चीन से निकलकर सारी दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘पेंडेमिक’ (महामारी) शब्द घोषित किया था। यह शब्द खूब चर्चित हुआ और बच्चे अपने माता-पिता से पूछने लगे कि ‘पेंडेमिक’ क्या होती है।
विज्ञापन
इस सबके चलते डिक्शनरी डॉट कॉम ने सोमवार को इस शब्द को वर्ष 2020 का शब्द घोषित किया। वरिष्ठ अनुसंधान संपादक जॉन केली ने बताया कि 11 मार्च को इंटरनेट पर इस शब्द की खोज 13,500 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई। महीने दर महीने इसकी खोज एक हजार प्रतिशत अधिक बढ़ती गई।
विज्ञापन