फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deputy Chairman of the Security Council of Russia Dmitry Medvedev threatened the Finance Minister of France

धमकी: अब फ्रांस पर रूस की निगाहें हुई टेढ़ी, पूर्व पीएम बोले-आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं

Tue, 01 Mar 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध दिन पर दिन तेज होता ही जा रहा है। युद्ध को लेकर विश्व के प्रभावशाली नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रही है। मंगलवार को पूर्व रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री को धमकी दे दी। 
 

विज्ञापन
Deputy Chairman of the Security Council of Russia Dmitry Medvedev threatened the Finance Minister of France
Dmitry Medvedev - फोटो : Twitter

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध दिन पर दिन तेज होता ही जा रहा है। इसका असर न केवल इन दो देशों बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। युद्ध को लेकर विश्व के प्रभावशाली नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रही है। मंगलवार को पूर्व रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री को धमकी दे दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दिमित्री मेदवेदेव ने ट्वीट करके  फ्रांस के मंत्री को धमका दिया। ट्विटर पर दिमित्री मेदवेदेव ने लिखा कि आज कुछ फ्रांसीसी मंत्री ने रूस के खिलाफ आर्थिक युद्ध की घोषणा की। अपनी जुबान संभाल के जेंटलमैन! यह मत भूलो कि मानव इतिहास में, आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने फ्रांसीसी टेलीविजन पर एक इंटरव्यू देते समय रूस की खूब आलोचना की थी। उस दौरान फ्रांसीसी मंत्री ने रूसी अर्थव्यवस्था का पतन कर देने की बात कही थी। फ्रांसीसी मंत्री के इसी बयान पर दिमित्री मेदवेदेव ने ट्वीट करके पलटवार किया है। गौरतलब है कि दिमित्री मेदवेदेव 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति और 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed