{"_id":"66f1871110e545071b03a4fd","slug":"deposed-bangladesh-pm-hasina-booked-over-death-of-garment-worker-faces-194-cases-since-resignation-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: शेख हसीना पर दर्ज हुआ कपड़ा मजदूर की मौत का मामला, इस्तीफे के बाद पूर्व पीएम पर अब तक कुल 194 केस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: शेख हसीना पर दर्ज हुआ कपड़ा मजदूर की मौत का मामला, इस्तीफे के बाद पूर्व पीएम पर अब तक कुल 194 केस
Mon, 23 Sep 2024 08:49 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:49 PM IST
सार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक और नया केस दर्ज किया गया है। बता दें कि शेख हसीना पर एक कपड़ा मजदूर की मौत का मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से उनपर 194 केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और 69 अन्य लोगों पर 5 अगस्त को ढाका के काफरुल इलाके में कोटा सुधार विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कपड़ा मजदूर की मौत के मामले में सोमवार को मामला दर्ज किया गया।
शेख हसीना पर अब तक 194 केस दर्ज
इसके साथ ही 5 अगस्त को इस्तीफा देकर भारत जाने वाली 76 वर्षीय शेख हसीना पर अब 194 मामले दर्ज हैं, जिनमें 173 मामले हत्या के, 11 मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के, तीन अपहरण के, छह हत्या के प्रयास के और एक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जुलूस पर हमला करने के हैं।
पीड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया केस
मामले में पीड़ित की पत्नी ने ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद सैफुल इस्लाम की अदालत में शेख हसीना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसकी सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन से जांच के बाद रिपोर्ट पेश करने को कहा हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी दर्ज हुए थे दो नए केस
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके पति मोहम्मद फजलू को 5 अगस्त की सुबह मीरपुर-14 में पुलिस लाइन के सामने गोली मार दी गई थी। इसके बाद में उन्हें मैक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल, हसीना और कई अन्य के खिलाफ 18 जुलाई को जत्राबाड़ी में 14 वर्षीय मदरसा छात्र और 19 जुलाई को मोहम्मदपुर में 12 वर्षीय रकीब हसन की मौत के मामले में दो और मामले दर्ज किए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन