फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denmark queen mary hit by electric scooter in royal visit

Denmark: डेनमार्क की रानी मैरी को शाही यात्रा में बेकाबू इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मारी टक्कर, जमीन पर गिरीं

Thu, 25 Jul 2024 06:47 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Thu, 25 Jul 2024 06:47 PM IST
सार

डेनमार्क की रानी 52 वर्षीय मैरी अपने बच्चों प्रिंस विसेंट और राजकुमारी जोसेफीन के साथ नुउक में शाही यात्रा के दौरान समर्थकों और प्रशंसकों से बात कर रहीं थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग बेकाबू इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर पहुंचा और रानी को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Denmark queen mary hit by electric scooter in royal visit
डेनमार्क की रानी मैरी। - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

डेनमार्क में निकाली जा रही राज परिवार की शाही यात्रा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेकाबू होकर घुस गया। स्कूटर ने डेनमार्क की रानी मैरी को टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गईं। हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई। 

विज्ञापन


डेनमार्क की रानी 52 वर्षीय मैरी अपने बच्चों प्रिंस विसेंट और राजकुमारी जोसेफीन के साथ नुउक में शाही यात्रा के दौरान समर्थकों और प्रशंसकों से बात कर रहीं थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग बेकाबू इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर पहुंचा और रानी को टक्कर मार दी। इसके चलते रानी जमीन पर गिर गईं। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए रानी को बचाया और स्कूटर को रोक दिया। 
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि डेनमार्क के संचार कार्यालय ने बताया कि रानी मैरी को कोई चोट नहीं आई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्कूटर की टक्कर तेज थी। इससे लगता है कि रानी को पीड़ा हुई होगी। उनकी आंखों में पानी आ गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके स्थिति पर नियंत्रण पाया और स्कूटर को रोक दिया। वहीं स्कूटर चालक ने स्कूटर के बेकाबू होने के कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही दूर खड़े थे राजकुमार
घटना को लेकर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे स्कूटर चालक ने रानी को टक्कर मारी। रानी जमीन पर गिरीं और वापस खड़ी हुईं, तब तक सुरक्षाकर्मियों ने स्कूटर को रोका। इस दौरान रानी के आसपास काफी भीड़ है। साथ ही राजकुमार विसेंट और राजकुमारी जोसेफीन कुछ दूर खड़ी नजर आ रही हैं।


2004 में हुआ था प्रिंस फ्रेडरिक से विवाह
डेनमार्क की क्वीन मैरी का विवाह 14 मई 2004 को प्रिंस फ्रेडरिक से हुआ था। दोनों की मुलाकात वर्ष 2000 में सिडनी में ओलंपिक के दौरान एक बार में हुई थी। दोनों ने अक्तूबर 2003 में सगाई की थी। अब उनके चार बच्चे हैं। इनमें राजकुमार क्रिश्चियन, राजकुमारीह इसाबेला, जुड़वां राजकुमार विसेंट, राजकुमारी जोसेफीन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed