{"_id":"641e5bc313164da32b02f675","slug":"demonstrations-continue-at-different-places-in-the-country-regarding-the-pension-reforms-of-president-macron-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के पेंशन सुधार विवाद को लेकर प्रदर्शन, पढ़ें दुनिया की अन्य खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के पेंशन सुधार विवाद को लेकर प्रदर्शन, पढ़ें दुनिया की अन्य खबरें
Sat, 25 Mar 2023 07:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:56 AM IST
सार
मार्सिले के वाणिज्यिक बंदरगाह तक ट्रकों की कतारें लग गईं। वहीं, बृहस्पतिवार को देश में हुए प्रदर्शन के कारण मची तबाही सड़कों पर शुक्रवार को भी नजर आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पेंशन सुधारों को लेकर शुक्रवार को भी देश में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन जारी रहा। इस कारण ट्रेन यातायात पर असर पड़ा। मार्सिले के वाणिज्यिक बंदरगाह तक ट्रकों की कतारें लग गईं। वहीं, बृहस्पतिवार को देश में हुए प्रदर्शन के कारण मची तबाही सड़कों पर शुक्रवार को भी नजर आई। पेरिस में और आसपास से 450 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
पीटीआई का सोशल मीडिया प्रमुख गिरफ्तार
लाहौर। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ अभियान चलाने के बाद पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) के सोशल मीडिया प्रमुख अजहर मशवानी को गिरफ्तार किया गया है। संघीय जांच एजेंसी ने अभियान के खिलाफ पीटीआई से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की। इस संबंध में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना है। पीटीआई के राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने अभी तक 740 लोगों को गिरफ्तार किया।
ब्राजील में हिंसक झड़प, 13 की मौत
ब्राजिलिया। रियो डी जेनेरियो में पुलिसकर्मियों और अज्ञात बदमाशों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। यह हिंसक झड़प उस वक्त हुई, जब पुलिस ने एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। हिंसक झड़प में मारे गए सभी संदिग्ध अपराधी थे। शहर में हुई हिंसक झड़प में मरने वालों में लियोनार्डो कोस्टा अरुजो उत्तरी राज्य पारा के एक ड्रग गिरोह का सरगना आरोपी है।