फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic Mayor Lyles re-elected in Charlotte North Carolina USA News in Hindi

US: नॉर्थ कैरोलिना की शार्लोट में फिर चुनी गईं डेमोक्रेटिक मेयर लाइल्स, अपराध के बावजूद जनता ने दिखाया भरोसा

Thu, 06 Nov 2025 02:33 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शार्लेट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शार्लेट Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 02:33 AM IST
सार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर में डेमोक्रेटिक मेयर वाय लाइल्स ने एक बार फिर जीत दर्ज की। बढ़ते अपराध और सुरक्षा चिंताओं के बावजूद उन्होंने रिपब्लिकन और लिबर्टेरियन उम्मीदवारों को आसानी से हराया। 

विज्ञापन
Democratic Mayor Lyles re-elected in Charlotte North Carolina USA News in Hindi
डेमोक्रेटिक पार्टी की मेयर वाय लाइल्स - फोटो : एक्स@CLTMayor

विस्तार

Sअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के सबसे बड़े शहर शार्लोट में मतदाताओं ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी की मेयर वाय लाइल्स को चुना है। शहर में बढ़ती अपराध घटनाओं और सुरक्षा चिंताओं के बावजूद उन्होंने रिपब्लिकन और लिबर्टेरियन उम्मीदवारों को आसानी से हराया। लाइल्स ने जीत के बाद कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं की बेहद आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे एक बार फिर शहर की सेवा करने का मौका दिया।

विज्ञापन


बता दें कि शार्लोट में डेमोक्रेट मतदाता रिपब्लिकनों से दो गुना ज्यादा हैं। 9 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में 12 सदस्यीय सिटी काउंसिल में दस सीटें भी डेमोक्रेट्स के पास हैं, जिससे पार्टी की पकड़ और मजबूत हो गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के वैश्विक टैरिफ पर सुनवाई, न्यायाधीशों ने कानूनी आधार पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू कांड के बाद एक्शन में आए थे ट्रंप
यह चुनाव उस समय हुआ जब अगस्त में 23 वर्षीय यूक्रेनी युवती इरीना जारुत्स्का की ट्रेन में चाकू से हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया था। इस घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं ने अपराध और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। हत्यारोपी डिकर्लोस ब्राउन जूनियर पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन एक मामूली अपराध में उसे बिना जमानत के छोड़ दिया गया था।


घटना के बाद हुआ बिल पास
इस घटना के बाद राज्य की रिपब्लिकन विधानसभा ने जमानत कानूनों को सख्त करने वाला बिल पारित किया। वहीं, लाइल्स ने शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए मेट्रो और ट्रांजिट स्टेशनों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने जैसे कदम उठाने की घोषणा की।

गौरतलब है कि शहर में हाल ही में पूर्व रैले पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन को नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है। मौजूदा प्रमुख जॉनी जेनिंग्स साल के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ब्राउन पर पहले दर्जे की हत्या और संघीय अपराध के आरोप लगे हैं, जिनमें मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है। उसका अगला मुकदमा अप्रैल 2026 में होगा।

ये भी पढ़ें:- Sudan: सूडान के एल-फाशेर में सामूहिक कब्रें मिलने का दावा, सैटेलाइट तस्वीरों ने उजागर किया जनसंहार का भयावह सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed