फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democrat MPs called for impeachment against donald trump

अमेरिका : तीन मंत्रियों के इस्तीफे, सांसद बोले- ट्रंप पर चलाएं महाभियोग

Sat, 09 Jan 2021 02:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Democrat MPs called for impeachment against donald trump
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी संसद परिसर कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद डेमोक्रेट सांसदों के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ही पार्टी के रिपब्लिकन सांसद भी उनके खिलाफ हो गए हैं। इन नेताओं ने देश को शर्मसार करने वाली घटना के लिए भीड़ को प्रोत्साहित करने के आरोप में ट्रंप पर महाभियोग चलाने की खुलकर मांग की है। इस बीच, ट्रंप के करीबी तीन मंत्रियों ने घटना के खिलाफ इस्तीफे दे दिए हैं।

विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षामंत्री बेटसे देवोस, परिवहन मंत्री इलेन चाओ और स्वास्थ्य व मानव सेवा सहायक मंत्री एलिनोर शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं हैं। शिक्षामंत्री देवोस ने कहा कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा जबकि परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने कहा कि वे हिंसा से बेहद दुखी महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और व मानव सेवा मंत्रालय की सहायक मंत्री एलिनोर मैककेंस-काट्ज ने कहा, मैं मानती थी कि ट्रंप प्रशासन के सत्ता हस्तांतरण तक मुझे पद पर रहना चाहिए लेकिन दंगों के बाद मेरी योजना बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की बात कही। इसके बाद ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी 25वें संशोधन की धारा चार के तहत अपनी ही कैबिनेट से ट्रंप को जबरन हटाने की संभावना पर विचार शुरू कर दिया हैं।

हालांकि उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्रंप से रिश्ते टूटने के बाद भी इस संशोधन से इनकार किया। उधर, प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि यदि ट्रंप को नहीं हटाया गया तो निचला सदन उनके खिलाफ दूसरा महाभियोग लाने पर विचार करेगा। 

ट्रंप को कुछ करने की अनुमति नहीं दे सकते : पेलोसी
ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम वक्त बचा है लेकिन कैपिटल हिंसा के बाद डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के सांसद राष्ट्रपति की सफाई के बाद भी उन्हें हटाने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच, पेलोसी ने पत्रकारों से कहा कि वे उपराष्ट्रपति पेंस और कैबिनेट के अन्य नेताओं के फैसले का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, ट्रंप को अब कुछ भी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 

विरोध में खड़े हुए रिपब्लिकन-डेमोक्रेट सांसद
राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि राष्ट्रपति को हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि ट्रंप को समझना चाहिए कि उनका कदम समस्या है समाधान नहीं।

व्हाइट हाउस की प्रेस उप सचिव रही ट्रंप की करीबी सारा मैथ्यूज ने भी ट्रंप की आलोचना की। कांग्रेस सदस्य अर्ल ब्लूमेनॉयर ने भी ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग की। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने भी ट्रंप को तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से हटाने की अपील सांसदों से की।

ट्रंप के कुछ उपद्रवियों पर लग सकते हैं राजद्रोह के आरोप
अमेरिका के कोलंबिया जिले के एक शीर्ष संघीय अभियोजक ने कहा है कि हिंसा करने वाले ट्रंप समर्थकों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार चल रहा है।


डीसी के कार्यवाहक अटॉर्नी माइकल शेरविन ने कहा कि अभियोजक उपद्रवियों पर अनधिकृत प्रवेश, संपदा की चोरी समेत 15 मामले दर्ज करने की योजना बना रहे हैं। कई अन्य आरोप तय करने के लिए जांचकर्ता अभी और सबूत जुटा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ उपद्रवियों पर राजद्रोह के आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed