फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Defence Minister Gallant War against Hamas will end after Israel achieves its goals

Israel: गैलेंट बोले- जब इस्राइल के लक्ष्य पूरे हो जाएंगे, तब गाजा में रुकेगा युद्ध, हमास प्रमुख को दी चेतावनी

Tue, 12 Dec 2023 04:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Dec 2023 04:59 AM IST
सार

गेलैंट ने हमास के प्रमुख याह्मा सिनवार को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमास के वरिष्ठ कमांडरों का भाग्य भी अन्य आतंकवादियों के तरह ही है। हमास के अधिकारियों को भी आत्मसमर्पण करना पड़ेगा या मरना पड़ेगा, इसके अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।
 

विज्ञापन
Defence Minister Gallant War against Hamas will end after Israel achieves its goals
Yoav Gallant - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी है। अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करने के बाद गाजा में हमास के खिलाफ जारी युद्ध खत्म हो जाएगा। इस्राइली मंत्री ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की जबालिया और शैजेया बटालियन खत्म होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


अमेरिका पर हमारी नजर
इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब इस्राइल अपने लक्ष्य हासिल कर लेगा, तब गाजा में जारी युद्ध खत्म हो जाएगा। मैं और हमारी पूरी कैबिनेट का पूरा ध्यान अमेरिका पर है कि वह क्या कह रहा है, क्या पूछ रहा है और क्या कर रहा है। हम अमेरिकियों के साथ मदद के रास्ते तलाशेंगे। बंधक की रिहाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इस्राइल सैन्य हमले बढ़ाएगा वैसे-वैसे बंधकों को रिहा करने के लिए अधिक प्रस्ताव आएंगे तब हम उन पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन


हमास की अजेय बटालियन आज बर्बादी के कगार पर
गैलेंट ने आगे बताया कि इस्राइली सेना ने जबालिया और शेजैया में हमास के आखिरी गढ़ को चारों ओर घेर लिया है। हमास की जो बटालियन अजय थी और हमेशा इस्राइल से लड़ना चाहती थीं, वह आज बर्बादी की कगार पर हैं। युद्ध के दौरान हमास के सैकड़ों लड़ाकों ने हमारे सामने घुटने टेक दिए हैं। वे आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हम आत्मसमर्पण करने वाले लड़ाकों की जान बख्श देते हैं। हमारे सैनिक आतंकियों से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान आंतकी कई दिलचस्प बातें बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास प्रमुख को चेतावनी
गेलैंट ने हमास के प्रमुख याह्मा सिनवार को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमास के वरिष्ठ कमांडरों का भाग्य भी अन्य आतंकवादियों के तरह ही है। हमास के अधिकारियों को भी आत्मसमर्पण करना पड़ेगा या मरना पड़ेगा, इसके अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

दिसंबर में अब तक 140 आंतकी गिरफ्तार 
इस्राइली रक्षा बलों और शिन बेट ने बताया कि पिछले महीने गाजा पट्टी से 500 से अधिक आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। 
वहीं, एक दिसंबर को युद्धविराम समाप्त होने के बाद से 11 दिसंबर तक 140 से अधिक आंतकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई आंतकियों ने आत्मसमर्पण किया है तो वहीं कई आतंकियों को युद्ध क्षेत्र से पकड़ा गया। आईडीएफ के अनुसार, पकड़ाए गए आतंकी स्कूलों, आश्रय स्थलों सहित अन्य आवासीय इमारतों में छिपे थे। आईडीएफ ने बताया कि सोमवार को सात और सैनिकों की मौत हुई है, जिससें सैनिकों की मौत कुल आंकड़ा 104 हो गया है।


इक्वाडोर से इस्राइल आ सकते हैं 25000 श्रमिक
इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने बताया कि सोमवार को दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड इस्राइल आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ 25,000 श्रमिक भी आ सकते हैं। बता दें, कोहेन, सोमरफेल्ड और अन्य अंतरराष्ट्रीय अधिकारी और नेता अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्यूनस आयर्स में हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन श्रमिकों का इस्तेमाल खेती में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed