फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deepika Deshwal will attend Trump's swearing-in ceremony, said on special invitation - This is a proud moment

US: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी भारत की दीपिका देशवाल, विशेष निमंत्रण पर बोलीं- यह गर्व का क्षण

Sun, 19 Jan 2025 08:00 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 19 Jan 2025 08:00 AM IST
सार

दीपिका देशवाल ने कोविड 19 के दौरान निस्वार्थ सामाजिक सेवा और महिला अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम किया। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। वहीं 2023 में उन्होंने तीसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। ऐसा करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय हैं। 

विज्ञापन
Deepika Deshwal will attend Trump's swearing-in ceremony, said on special invitation - This is a proud moment
शपथ ग्रहण समारोह के विशेष निमंत्रण के साथ दीपिका देशवाल। - फोटो : एक्स/@deepikadeshwal

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता दुनियाभर की तमाम प्रमुख हस्तियों को भेजा गया है। इसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक दीपिका देशवाल का नाम भी शामिल है। उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण मिला है। 

विज्ञापन


दीपिका देशवाल ने कोविड 19 के दौरान निस्वार्थ सामाजिक सेवा और महिला अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम किया। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। वहीं 2023 में उन्होंने तीसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। ऐसा करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय हैं। दीपिका देशवाल दिल्ली विवि छात्र संघ की पूर्व सचिव रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


एक्स पोस्ट में दीपिका देशवाल ने लिखा कि गर्व का क्षण! वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और UN में स्पीच के लिए मिला यह सम्मान न केवल मेरा, बल्कि पूरे भारत का गौरव है।  जय हिंद, जय भारत।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के स्थान में किया गया बदलाव
अमेरिका में आर्कटिक तूफान जारी है। हालिया मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को वाशिंगटन डीसी में तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। खराब मौसम के कारण ट्रंप का शपथ ग्रहण कैपिटल रोटुंडा में आयोजित होगा। ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन में तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा सकता है। मैं लोगों को बीमार होते नहीं देखना चाहता। यह कानून प्रवर्तन व समारोह में लगे हजारों कर्मचारियों के लिए खतरनाक होगा, जो समारोह के दिन घंटों तक बाहर रहते। आप समारोह में आ रहे हों तो कृपया गर्म कपड़े पहनें।


40 साल बाद होगा ऐसा
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के स्थान में हुआ बदलाव आज से 40 साल पहले यानी 1985 की याद दिलाता है। जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भी ठंड के कारण  रोटुंडा में भाषण दिया था। बता दें कि पहले यह समारोह यूएस कैपिटल के बाहर नेशनल मॉल में होना था। ट्रंप ने आगे कहा कि ऐसा वे शपथ ग्रहण भाषण रोटुंडा में देंगे जैसा कि 1985 में रोनाल्ड रीगन ने भी ठंडे मौसम के कारण किया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed