फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Declaration: The dictionary Merriam Webster chose Vaccine as the word of 2021, know reason and other things

एलान : शब्दकोष 'मरियम वेबस्टर' ने 'वैक्सीन' को चुना 2021 का शब्द, यह बताई वजह

Tue, 30 Nov 2021 12:48 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 30 Nov 2021 12:48 AM IST
सार

मरियम-वेबस्टर ने पैंडेमिक को 2020 का सबसे प्रचलित शब्द घोषित किया था। सोकोलोव्स्की ने तब कहा था कि शायद यह कोई बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं है। अक्सर बड़ी खबर में एक तकनीकी शब्द होता है, जो इसके साथ जुड़ा होता है और इस मामले में, पैंडेमिक शब्द न सिर्फ तकनीकी है, बल्कि सामान्य हो गया है।

विज्ञापन
Declaration: The dictionary Merriam Webster chose Vaccine as the word of 2021, know reason and other things
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

विस्तार

शब्दकोश ‘मरियम वेबस्टर’ ने ‘वैक्सीन’ (टीके) को 2021 का शब्द चुना है। ‘मरियम वेबस्टर’ के एडिटर-एट-लार्ज पीटर सोकोलोवस्की ने सोमवार को होने वाली घोषणा से पहले बताया, 2021 में यह शब्द हम सभी के जीवन में सबसे अधिक मौजूद रहा। यह दो अलग-अलग कहानी बयां करता है। 

विज्ञापन


साथ ही नीति, राजनीति और राजनीतिक संबद्धता को लेकर भी इसके संबंध में चर्चा जारी है। सोकोलोवस्की ने कहा, यह एक शब्द है, जो दो बड़ी कहानियां बयां करता है। ‘ऑक्सफोर्ड’ अंग्रेजी शब्दकोश को प्रकाशित करने वाले लोगों ने वर्ष के शब्द के रूप में ‘वैक्स’ का चयन किया था। 
विज्ञापन


वहीं, ‘मरियम-वेबस्टर’ ने पिछले साल ‘पेनडेमिक’ शब्द का चयन किया था, जो उसकी ऑनलाइन साइट पर सबसे अधिक खोजा गया। सोकोलोवस्की ने कहा, पेनडेमिक’ अब पीछे छूटता जा रहा है और हम अब उसके प्रभावों को देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमेरिका में दिसंबर में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिए जाने के बाद ‘मरियम वेबस्टर’ पर ‘वैक्सीन’ को 601 प्रतिशत अधिक खोजा गया। 2019 में, जब टीकों के बारे में बहुत कम बात हो रही थी, उसकी की तुलना ‘मरियम-वेबस्टर’ पर इस वर्ष ‘वैक्सीन’ शब्द को 1,048 प्रतिशत अधिक खोजा गया।

पैंडेमिक था 2020 का प्रचलित शब्द
मरियम-वेबस्टर ने पैंडेमिक को 2020 का सबसे प्रचलित शब्द घोषित किया था। सोकोलोव्स्की ने तब कहा था कि शायद यह कोई बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं है। अक्सर बड़ी खबर में एक तकनीकी शब्द होता है, जो इसके साथ जुड़ा होता है और इस मामले में, पैंडेमिक शब्द न सिर्फ तकनीकी है, बल्कि सामान्य हो गया है।


यह संभवत: वह शब्द है जिसके जरिए हम भविष्य में इस अवधि का उल्लेख करेंगे। इस शब्द को मार्च से विश्वभर में व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा जब कोरोना वायरस प्रकोप को एक महामारी घोषित किया गया था, लेकिन जनवरी की शुरुआत से ही मरियम-वेबस्टर डॉट कॉम पर इसका चलन शुरू हो गया था, जब क्रूज जहाजों पर यह प्रकोप फैला और पहले अमेरिकी नागरिकों की मौतें हुईं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को जब नोवल कोरोना वायरस प्रकोप को एक वैश्विक महामारी घोषित किया तो साइट पर महामारी शब्द सबसे अधिक खोजा जाने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed