फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   debris of the Titan Submarine extracted from the Atlantic Ocean passengers Died on thursday

Titan Submarine: अटलांटिक महासागर से निकाला पनडुब्बी का मलबा, पिछले सप्ताह टाइटैनिक जहाज देखने गए थे यात्री

Thu, 29 Jun 2023 06:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Jun 2023 06:17 AM IST
सार

पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
debris of the Titan Submarine extracted from the Atlantic Ocean passengers Died on thursday
titanic submarine - फोटो : Twitter

विस्तार

अटलांटिक महासागर में विस्फोट के बाद नष्ट हो चुकी टाइटन पनडुब्बी का क्षत-विक्षत मलबा तट पर लाया गया। इसमें पनडुब्बी के मुड़ी हुई धातु की चादर के अलावा कई टूटे-फूटे टुकड़े शामिल हैं। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि मलबा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में होराइजन आर्कटिक जहाज से उतारा गया। बताया जा रहा है कि खोजी टीम को मलबे के कुल 10 टुकड़े ही मिले हैं। ये टुकड़े पनडुब्बी के गायब होने के 10 दिन बाद निकाले गए हैं। पनडुब्बी में उत्तरी अटलांटिक में गोता लगाने के एक घंटे 45 मिनट बाद भयावह विस्फोट हुआ था, जिससे पनडुब्बी पर सवार सभी 5 यात्री मारे गए थे।

विज्ञापन

यात्रियों की मौत पर जाहिर की संवेदनाएं
पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने 22 मई को कहा था कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी। यात्रियों के बारे में पनडुब्बी के मालिक ने कहा था कि यात्री सच्चे खोजकर्ता थे। यात्रियों में साहस और महासागरों की खोज के लिए जुनून था। इस दुखद समय में मृतकों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हमें इसका दुख है। बता दें, पनडुब्बी 18 जून सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर रवाना हुई थी। उस समय चालक दल के पास चार दिन की ऑक्सीजन थी। अभियान में 96 घंटे बीत चुके थे और पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पनडुब्बी में यह यात्री थे
पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग वही शख्स थे, जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी यात्रियों की सूची में शामिल है। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एंग्रो कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष थे, जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश था। एक वेबसाइट के अनुसार वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed