फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll rises to 73 in Mexico pipeline blast

मैक्सिको: पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त हुआ धमाका, 73 लोगों की मौत, इलाके में दहशत

Sun, 20 Jan 2019 09:42 AM IST
अनिल पांडेय भाषा, त्लाहेलिलपन
भाषा, त्लाहेलिलपन Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Death toll rises to 73 in Mexico pipeline blast
- फोटो : AFP

मध्य मेक्सिको में शुक्रवार को ईंधन की एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से मरने वालों की बढ़कर 73 हो गई है। सैकड़ों लोग पाइपलाइन से हो रहे रिसाव से तेल चुराने के लिए जमा थे तभी वहां आग लग गई।

विज्ञापन


हिडाल्गो के गवर्नर उमर फयाद ने बताया कि पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।

मेक्सिको के उत्तरी शहर त्लाहेलिलपन में शुक्रवार को हुए विस्फोट में अन्य 74 लोग घायल भी हुए हैं। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने शनिवार सुबह घटना स्थल का दौरा भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘सेना का रवैया सही है। भीड़ को अनुशासित करना आसान नहीं है।’’ 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने देश में तेल संबंधी बढ़ती समस्याओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी लिया।

गौरतलब है कि हादसा ऐसे समय हुआ है जब मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं। ‘पेमेक्स’ पाइपलाइनों से ईंधन की चोरी से मेक्सिको को 2017 में तीन अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed