{"_id":"5d4fae3f8ebc3e6cdf2c9f02","slug":"death-toll-in-east-china-increased-from-cyclone-lekima-to-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक हुआ चीन में आया तूफान 'लेकिमा', मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 28","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खतरनाक हुआ चीन में आया तूफान 'लेकिमा', मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 28
Sun, 11 Aug 2019 11:29 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:29 AM IST
सार
- लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है
- 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- 200 मकान गिरे, 66300 हेक्टेयर की फसल तबाह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पूर्वी चीन में आए चक्रवात ‘लेकिमा’ से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 28 हो गई है। चक्रवात ‘लेकिमा’ वेंलिंग शहर में शनिवार सुबह पहुंचा। इस दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, और कई मीटर ऊचीं लहरें उठीं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय टेलीविजन ‘सीसीटीवी’ ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि वेनझेऊ में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 18 लोग मारे गए हैं। यह स्थान शंघाई से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
विज्ञापन
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शनिवार को जिन अन्य 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है वे इसी घटना में मारे गए हैं या किसी अन्य घटना में है। झेजियांग प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि 20 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 10 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के पहुंचने से पहले दस लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। इसमें शंघाई के 253,000 लोग शामिल हैं।
तूफान के कारण पूर्वी चीन में हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। अकेले झेजियांग प्रांत में 288 उड़ानें रद्द हुई हैं। नौका और रेल सेवाएं भी कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं। शानडोंग प्रांत के जिनान शहर में 200 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार तक स्थगित कर दी गई हैं।
स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए 1000 लोगों, 150 अग्निशमन वाहनों और 153 नौकाओं को तैनात किया है। एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मैग्लेव हाईस्पीड रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।