फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death of world's oldest person: Guinness Book world record holder died just 24 days before the 113th birthday

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत: 113वें जन्मदिन से महज 24 दिन पहले हुआ निधन, गिनीज बुक में दर्ज था नाम 

Wed, 19 Jan 2022 12:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्पेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्पेन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jan 2022 12:16 PM IST
सार

स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया के निधन की पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से की गई है। 

विज्ञापन
Death of world's oldest person: Guinness Book world record holder died just 24 days before the 113th birthday
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया की मौत हो गई। वह 112 साल के थे और अपने 113वें जन्मदिन के महज 24 दिन पहले उन्होंने अंतिम सांस ली। सैटर्निनो ने 112 साल 211 दिन के होने के बाद सितंबर, 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

विज्ञापन


सैटर्निनो के निधन की पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से की गई है। अपनी वेबसाइट पर गिनीज बुक ने लिखा है कि सैटर्निनो की मौत की खबर सुनकर हमें दुख हुआ है। उनका 112 साल 341 दिन पर निधन हो गया।
विज्ञापन


11 फरवरी 1909 में हुआ था जन्म
सैटर्निनो को एल पेपिनो के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 11 फरवरी, 1909 को पोंटे कास्त्रो के पास में हुआ था। 1933 में सैटर्निनो ने एंटोनिना बैरियो गुटिरेज से शादी की थी। उनकी सात बेटियां व एक बेटा भी था, जिसका निधन हो गया था। उनके परिवार में 22 पोते-पोतियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था सैटर्निनो की लंबी उम्र का राज
सैटर्निनो अपना जम्नदिन आठ फरवरी को मनाते थे। अपनी लंबी उम्र के बारे में उन्होंने बताया था कि वह एक शांत जीवन बिताते हैं। चार फीट 92 इंच लंबे सैटर्निनो जूते बनाने का काम करते थे। वह फुटबॉल प्रेमी भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed