फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   death of 20 Rohingyas who landed from boats in Indonesia

Indonesia: नावों से उतरे 20 रोहिंग्याओं की मौत की सूचना, शरणार्थियों की जानकारी जुटा रहा यूएन

Wed, 28 Dec 2022 12:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पिडी।
एजेंसी, पिडी। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 12:39 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा कि हाल के सप्ताहों में समुद्र में कम से कम 20 रोहिंग्याओं की मौत हो गई है। उनके पास भोजन व पेयजल की भी भारी कमी है।

विज्ञापन
death of 20 Rohingyas who landed from boats in Indonesia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रोहिंग्या मुसलमानों का एक और समूह कई हफ्तों का समुद्र का सफर तय करके इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत आचेह में एक समुद्र तट पर उतरा है। इसमें करीब 185 पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह समूह पिडी जिले के एक तटीय गांव मुआरा तिगा में यूजिंग पाई के बीच पर लकड़ी की एक जर्जर नौका से उतरा।

विज्ञापन


इस बीच संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा कि हाल के सप्ताहों में समुद्र में कम से कम 20 रोहिंग्याओं की मौत हो गई है। उनके पास भोजन व पेयजल की भी भारी कमी है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को आचेह प्रांत में एक नौका से 58 रोहिंग्या हफ्तों बाद यहां आए जिन्हें तत्काल चिकित्सा मदद दी गई। दोनों दिन इंडोनेशिया पहुंचे रोहिंग्या लोग बेहद थके और कमजोर हालत में पाए गए। उन्हें गांव के सभागार में ले जाया गया है। स्थानीय निवासियों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों से मदद मिलने तक वे वहां रहेंगे। सेना ने बताया कि आव्रजन अधिकारी व पुलिस शरणार्थियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये लोग उन 190 रोहिंग्या के समूह का हिस्सा थे, जिनके बारे में संयुक्त राष्ट्र ने बताया था कि वे कई हफ्तों से अंडमान सागर में एक छोटी नाव पर फंसे हैं। रोहिंग्याओं को मदद पहुंचाने वाली अराकान परियोजना के क्रिस लेवा ने कहा कि यह वहीं नाव है जिसके लापता होकर डूबने की आशंका थी।


शरणार्थियों की जानकारी जुटा रहा यूएन
संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी 100 से अधिक रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों की यात्रा के बारे में जानकारी जुटा रही है, जो इस सप्ताह एक इंडोनेशियाई समुद्र तट पर पहुंचे थे। यूएनएचसीआर में अधिकारी मुहम्मद राफकी स्यूकरी ने बताया कि एजेंसी रोहिंग्या भाषा के अनुवादकों की व्यवस्था करेगी और पता लगाया जाएगा कि वे उन 190 लोगों के समूह का हिस्सा तो नहीं है जिन्हें एक छोटी नौका में अंडमान सागर में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed