फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dead body of a young man found in America's United Airlines plane; flight had reached Maui Island from Chicago

US: अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में युवक का शव मिलने से सनसनी; शिकागो से माउई द्वीप पहुंची थी फ्लाइट

Thu, 26 Dec 2024 09:53 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Thu, 26 Dec 2024 09:53 AM IST
सार

एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर को शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूनाइटेड फ्लाइट 202 जब माउई द्वीप के काहुलुई हवाई अड्डे पर उतरी तो विमान के लैंडिंग गियर बॉक्स में एक शव मिला। एयरलाइंस ने कहा कि व्हील वेल तक विमान से के बाहर से ही पहुंचा जा सकता है। युवक वहां तक कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
dead body of a young man found in America's United Airlines plane; flight had reached Maui Island from Chicago
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के व्हील वेल में एक युवक का शव मिला। एयरलाइन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर को शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूनाइटेड फ्लाइट 202 जब माउई द्वीप के काहुलुई हवाई अड्डे पर उतरी तो विमान के लैंडिंग गियर बॉक्स में एक शव मिला।
विज्ञापन


एयरलाइंस ने कहा कि व्हील वेल तक विमान से के बाहर से ही पहुंचा जा सकता है। युवक वहां तक कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक हवाई अड्डे में परिचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। व्हील वेल विमान के नीचे की वह खाली जगह होती है जिसमें उड़ान भरने के बाद पहिये बंद होकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हील हाउस और कार्गो होल्ड में यात्रियों को माइनस 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। हालांकि व्हील-वेल में अधिकांशत: मौत के मामले सामने आए हैं। फिर भी कुछ लोग इससे बच निकल चुके हैं। पिछले साल पेरिस में एक अल्जीरियाई विमानवाहक के विमान के अंडरकैरिज बे में एक व्यक्ति जीवित पाया गया था। जनवरी 2022 में अफ्रीका से एम्स्टर्डम के शिफोल हवाई अड्डे पर पहुंचे कार्गोलक्स मालवाहक विमान के सामने के पहिये के हिस्से में एक स्टोववे जीवित पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान एयरलाइंस पर बड़ा साइबर हमला; विमान सेवा प्रभावित
जापान एयरलाइंस पर गुरुवार सुबह बड़ा साइबर हमला हुआ। साइबर हमलावरों की इस करतूत की वजह से बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बताया गया कि फिलहाल टिकटों की बिक्री भी रोक दी गई है। साइबर हमला सुबह स्थानीय समयानुसार 8.56 बजे के आसपास हुआ। इस वजह से एयरलाइंस की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई। एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से साइबर हमले की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed