फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dawood not citizen of Commonwealth of Dominica, does not hold passport, says Dominican govt

दाऊद के पास नहीं है डोमिनिका की नागरिकता, कैरेबियाई देश ने बयान जारी कर कही ये बात

Sun, 30 Aug 2020 12:37 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसेऊ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसेऊ Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 30 Aug 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Dawood not citizen of Commonwealth of Dominica, does not hold passport, says Dominican govt
दाऊद इब्राहिम

मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर माना जा रहा था कि उसने डोमिनिका की नागरिकता ले रखी है। हालांकि, रविवार को डोमिनिका की सरकार ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि दाऊद इब्राहिम कासकर डोमिनिका का नागरिक नहीं है, न ही उसने किसी अन्य माध्यम से नागरिकता हासिल की है। 

विज्ञापन


डोमिनिका सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, दाऊद इब्राहिम कासकर, न तो कभी डोमिनिका का नागरिक रहा है, न तो उसने निवेश कार्यक्रम और न ही किसी अन्य माध्यम से नागरिकता हासिल की है। किसी भी मीडिया या किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह की खबरों को प्रकाशित करना पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन

 

इसमें कहा गया कि इन्वेस्टमेंट यूनिट द्वारा नागरिकता देने में एक बहु-स्तरीय प्रणाली लागू होती है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में स्थित प्रतिष्ठित, शीर्ष स्तरीय फर्मों द्वारा आंतरिक और बाहरी कारणों की जांच करना शामिल है। 

यह भी पढ़ें: दाऊद की 'गर्लफ्रेंड' बताए जाने पर भड़की पाकिस्तानी अभिनेत्री, भारत के खिलाफ यूं उगला जहर

बयान में कहा गया कि इस तरीके से, डोमिनिका पेशेवर नैतिकता और डोमिनिकन नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक दृढ़ प्रतिबद्धता रखता है। साथ ही डोमिनिका सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि उसका लक्ष्य अपने देश और इसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की सुरक्षा को महत्व देना है। 


दरअसल, इस कैरेबियाई सरकार का यह बयान इसलिए सामने आया है, क्योंकि हाल के दिनों में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम के पास पाकिस्तान, भारत, दुबई और डोमिनिका में अलग-अलग नाम और पते वाले कई पासपोर्ट हैं।

भारतीय डोजियर में डोमिनिका की सरकार को कहा गया था कि दाऊद इब्राहिम ने देश के 'इकोनॉमिक सिटीजनशिप प्रोग्राम' (ईसीपी) के तहत, डोमिनिका का पासपोर्ट हासिल किया। इसके लिए उसने विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल किया, जिसके तहत डोमिनिका में नागरिकता बेची जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed