फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Czech President Petr Pavel Admitted To Hospital After Bike Crash

Czech: बाइक चलाने का शौक पड़ा चेक गणराज्य के राष्ट्रपति को महंगा, हादसे का हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती

Fri, 24 May 2024 08:03 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 08:03 AM IST
सार

राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पेट्र पावेल  की चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन उन्हें देखभाल की जरूरत है। इसलिए वह प्राग के मिलिट्री विश्वविद्यालय अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Czech President Petr Pavel Admitted To Hospital After Bike Crash
चेक गणराज्य के राष्ट्रपति पेट्र पावेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति पेट्र पावेल गुरुवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, शुक्र रहा कि ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं। उनके कार्यालय ने एक्स पर जानकारी दी कि पावेल को बाइक हादसे के बाद प्राग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस अस्पताल में रहेंगे भर्ती
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पेट्र पावेल  की चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन उन्हें देखभाल की जरूरत है। इसलिए वह प्राग के मिलिट्री विश्वविद्यालय अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रमों पर असर?
62 वर्षीय पावेल के प्रवक्ता विट कोलार ने एक टीवी चैनल को बताया, 'राष्ट्रपति अस्पताल में कई दिन रहेंगे। इसका उनके तय कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, शुक्रवार, शनिवार और रविवार है, इसलिए हमारा मानना है कि इसका ज्यादा असर नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कि पावेल अगले सप्ताह विदेश यात्रा के लिए फिट होंगे या नहीं। उसी को देखते हुए आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।'

जॉर्डन की यात्रा पर सवाल उठे
पावेल के कार्यालय ने इससे पहले गुरुवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति जॉर्डन जाएंगे, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अगले सप्ताह की यात्रा की योजना है। एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, अगले गुरुवार को प्राग में एक अनौपचारिक बैठक में नाटो के विदेश मंत्रियों से पावेल के मिलने की भी उम्मीद है।

बाइक चलाने का शौक
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति एक बंद रेसिंग सर्किट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इसलिए पुलिस दुर्घटना की जांच नहीं कर रही है। बता दें, पूर्व नाटो जनरल पावेल एक मोटरसाइकिल चालक के रूप में अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में उनके पास बीएमडब्ल्यू आर 1200 जीएस है। 

पिछले साल बने थे राष्ट्रपति
आपको बता दें कि पेट्र पावेल नाटो उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पावेल 1990 के दशक से 2018 तक सेना में रहे हैं। 61 वर्षीय सेवानिवृत्त जनरल पावेल ने पिछली साल पहली बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था। उन्हें 58 फीसदी से अधिक मत मिले थे। आपको बता दें कि आठ शुरुआती उम्मीदवारों में से किसी को भी दो सप्ताह पहले मतदान के पहले दौर में पूर्ण बहुमत नहीं मिला, पावेल और अरबपति कारोबारी आंद्रेज बाबिस के बीच दूसरे दौर के रन-ऑफ में चुनाव हुआ था। उन्होंने बाबिस को हरा दिया था।

अमेरिका के करीबी हैं पावेल
तत्कालीन राष्ट्रपति मिलोस जमैन ने चुनावों में अरबपति आंद्रेज बाबिस को समर्थन दिया था। जमैन चेक रिपब्लिक में लोकप्रिय वोट से चुने गए पहले राष्ट्रपति थे। जमैन बीजिंग और मास्को के साथ घनिष्ठ संबंधों के पक्षधर थे, वहीं पावेल अमेरिका के करीबी और नाटो के समर्थक हैं। संसद में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के प्रमुख और उद्योगपति बाबिस ने महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाया था। उन्होंने चुनाव प्रचार में आशंका जताई थी कि यूक्रेन से युद्ध चेक गणराज्य में फैल सकता है और युक्रेन-रूस के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता के प्रयास करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed