फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cryptocurrency veteran Changpeng Zhao Abudhabi no hearing in democracy quick hearing under dictator rule

क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ: कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं, तानाशाह के राज में काम तेजी से

Sat, 03 Oct 2026 09:13 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, अबू धाबी।
एजेंसी, अबू धाबी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 03 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा है कि लोकतंत्र में कोई सुनवाई नहीं होती। तानाशाह के राज में काम तेजी से होता है। ट्रंप की माफी से छूटने के बाद झाओ अबू धाबी में 10.83 लाख करोड़ के साथ किंग जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cryptocurrency veteran Changpeng Zhao Abudhabi no hearing in democracy quick hearing under dictator rule
क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सफेद निसान एसयूवी की ड्राइविंग सीट पर बैठे 49 वर्षीय चांगपेंग झाओ (सीजेड) विंडशील्ड पर आईफोन टिकाकर गाड़ी चलाते हुए खुद को किसी आम कैब ड्राइवर की तरह पेश करते हैं और हंसते हुए कहते हैं ये मेरी लैम्बोर्गिनी है। हकीकत यह है कि यह आम आदमी दुनिया के क्रिप्टोकरेंसी उद्योग का सबसे अमीर और शक्तिशाली शख्स है, जिसकी कुल संपत्ति लगभग 114 अरब डॉलर यानी करीब 10.83 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों व रूसी सिंडिकेट्स के लिए वित्तीय पनाहगाह बनने के आरोपों में जेल भेजे जा चुके झाओ चार महीने की कैद काटकर बाहर आए हैं। अक्तूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अप्रत्याशित प्रेसिडेंशियल पार्डन (माफी) पाने के बाद झाओ अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के सादियात द्वीप पर 9 बेडरूम वाले आलीशान विला, चार बॉडीगार्ड्स, शेफ और दा मून नामक लग्जरी यॉट के साथ बेखौफ जिंदगी बिता रहे हैं। वह किसी राष्ट्राध्यक्ष की तरह प्राइवेट जेट से एशिया भर के मुल्कों में घूमते हैं। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के साथ स्कीइंग करते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप के बेटे के साथ गहरे कारोबारी रिश्ते 
झाओ के मौजूदा रसूख की सबसे बड़ी बुनियाद दुनिया के दो सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों के साथ उनकी गहरी कारोबारी सांठगांठ है। पिछले साल झाओ की कंपनी बाइनेंस ने ट्रंप और उनके बेटों के क्रिप्टो स्टार्टअप वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के साथ कारोबारी रिश्ता कायम किया। इस कंपनी ने पिछले साल ट्रंप को 79.9 करोड़ डॉलर की कमाई कराई। अमीरात के सरकारी फंड एमजीएक्स ने बाइनेंस में दो अरब डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने के लिए ट्रंप परिवार के अप्रमाणित स्टेबलकॉइन यूएसडी1 का उपयोग किया। इसके ठीक बाद अमेरिका ने यूएई को एआई चिप्स के निर्यात की मंजूरी दी और अक्तूबर में ट्रंप ने झाओ को माफी दे दी। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने इसे इतिहास का सबसे निर्लज्ज और अभूतपूर्व भ्रष्टाचार करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित बयानों से सनसनी
न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान जब झाओ की गाड़ी अबू धाबी के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन के सामने से गुजरी, तो उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली दो सदियों से लोकतंत्र को पवित्र माना जाता रहा है, लेकिन सच यह है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बेहद अक्षम और  सुस्त होती हैं। यदि आपके पास कोई परोपकारी तानाशाह हो, तो व्यवस्था बेहद कुशल हो जाती है। वहां कोई बेतुकी बहस नहीं होती और फालतू चीजों में समय बर्बाद नहीं होता।

4 महीने जेल और 40 करोड़ का जुर्माना
झाओ को 2024 में अमेरिका में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया और वह कैलिफोर्निया की लोम्पोक जेल में 4 महीने कैद में रहे। उनकी कंपनी पर 4.3 अरब डॉलर (करीब 40,850 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा, लेकिन झाओ की अरबों डॉलर की दौलत सुरक्षित रही।


झाओ की दास्तान-बेलगाम पूंजीवाद का आईना...
झाओ की यह दास्तान 21वीं सदी के उस बेलगाम वित्तीय पूंजीवाद का सबसे चौंकाने वाला आईना है, जहां कानूनी सीमाएं, राष्ट्रीय सुरक्षा और अदालती सजाएं सिर्फ आम नागरिकों के लिए मायने रखती हैं। जिस शख्स के एक्सचेंज ने दुनिया भर के ड्रग तस्करों और आतंकियों के अरबों डॉलर का काला धन सफेद किया, वह 4 महीने की मामूली सजा और भारी राजनीतिक चंदे के दम पर राष्ट्रपति से माफी पाकर आज खाड़ी के महलों में बादशाह की तरह घूम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed