फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crown Prince As Israel-Gaza War Escalates said Saudi Stands By Palestinians

Hamas-Israel conflict: ‘फलस्तीनियों के साथ खड़ा है सऊदी’, इस्राइल-हमास संघर्ष बढ़ने पर क्राउन प्रिंस

Tue, 10 Oct 2023 10:23 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महमूद अब्बास से कहा कि खाड़ी साम्राज्य फलस्तीनी लोगों को उनके अधिकारों को दिलवाने के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।
 

विज्ञापन
Crown Prince As Israel-Gaza War Escalates said Saudi Stands By Palestinians
Crown Prince of Saudi Arabia

विस्तार

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमलों के बाद इस्राइल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। इस बीच, सऊदी अरब ने कहा कि वह शांति लाने के लिए फलस्तीनियों के साथ खड़ा है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से कहा कि वह इस्राइल पर हमास के हमले के बाद बढ़े संघर्ष को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन

अधिकार दिलाने के लिए साथ
सऊदी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महमूद अब्बास से कहा कि खाड़ी साम्राज्य फलस्तीनी लोगों को उनके अधिकारों को दिलवाने, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को प्राप्त करने और न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

विज्ञापन

1600 लोगों की मौत
इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले से दुनियाभर में हलचल मच गई है। इस्राइल में इन दर्दनाक हमलों में अब तक करीब 900 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में 690 की जान जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि बढ़ती हिंसा इन अटकलों के बीच शुरू हुई कि सऊदी अरब, जिसने कभी भी इस्राइल को मान्यता नहीं दी है, एक समझौते के तहत संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सहमत हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका से सुरक्षा गारंटी प्राप्त करेगा और साथ ही एक नागरिक परमाणु कार्यक्रम विकसित करने में सहायता करेगा।

हालांकि, प्रिंस मोहम्मद ने पिछले महीने मीडिया को बताया था कि फलस्तीनी मुद्दा सऊदी अरब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहां मक्का और मदीना में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल हैं। प्रिंस मोहम्मद ने कहा था, ‘हमें फलस्तीनियों के जीवन को आसान बनाने की जरूरत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed