फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Croatia President zoran Milanovic favourite to win re-election in runoff vote

Croatia: क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, रूस समर्थक माने जाने वाले मिलानोविक रेस में सबसे आगे

Sun, 12 Jan 2025 01:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जागरेब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जागरेब Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

मिलानोविक का सामना मुख्य तौर पर क्रोएशिया की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ड्रागन प्रीमोराक से है। साथ ही छह अन्य उम्मीदवार भी हैं। 29 दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में मिलानोविक ने आराम से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Croatia President zoran Milanovic favourite to win re-election in runoff vote
क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान - फोटो : एक्स

विस्तार

क्रोएशिया में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। राष्ट्रपति पद की रेस में रूस समर्थक माने जाने वाले जोरान मिलानोविक सबसे तगड़े दावेदार हैं। गौरतलब है कि मिलानोविक क्रोएशिया के निवर्तमान राष्ट्रपति हैं और एक बार फिर उनके ही इस पद पर बैठने की उम्मीद है। मिलानोविक का सामना मुख्य तौर पर क्रोएशिया की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ड्रागन प्रीमोराक से है। साथ ही छह अन्य उम्मीदवार भी हैं। 29 दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में मिलानोविक ने आराम से जीत दर्ज की थी। यही वजह है कि दूसरे चरण के चुनाव में भी वामपंथी मिलानोविक की जीत के आसार हैं। 
विज्ञापन


पहले चरण में हासिल की थी जोरदार जीत
पहले चरण के चुनाव में मिलानोविक को 49 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं प्रिमोराक को महज 19 फीसदी वोट ही मिल सके। क्रोएशिया यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य देश है। 38 लाख की आबादी वाला यह देश इन दिनों महंगाई, भ्रष्टाचार और कार्यबल की कमी से जूझ रहा है। मिलानोविक (58 वर्षीय) रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को पश्चिमी मदद के विरोधी हैं। मिलानोविक की क्रोएशिया में लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और वह अपने राजनीतिक विरोधियों को लेकर काफी मुखर रहते हैं। इसी वजह से अक्सर उनकी तुलना अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की जाती है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के मुखर आलोचक हैं मिलानोविक
मिलानोविक को क्रोएशिया के मौजूदा प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का मुखर आलोचक माना जाता है। मिलानोविक अक्सर पीएम आंद्रेज के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और उन्हें और उनकी सत्ताधारी पार्टी कंजर्वेटिव क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं पीएम आंद्रेज, मिलानोविक के रूस समर्थक होने का दावा करते हैं और उन्हें क्रोएशिया के लिए खतरा बताते हैं। हालांकि मिलानोविक ने खुद के रूस समर्थक होने से इनकार किया है, लेकिन रूस के खिलाफ यूक्रेन की नाटो द्वारा मदद के खिलाफ हैं। मिलानोविक भी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रोएशिया में राष्ट्रपति पद औपचारिक है, लेकिन राष्ट्रपति ही सेना का शीर्ष कमांडर होता है। ऐसे में क्रोएशिया में राष्ट्रपति पद भले ही औपचारिक है, लेकिन इसकी भी अपनी अहमियत है और सत्ता को संतुलित करने में इसकी बड़ी भूमिका है। साल 1991 में यूगोस्लाविया से आजाद होकर क्रोएशिया बना। क्रोएशिया में मतदान के जरिए राष्ट्रपति का चुनाव होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed